Manoj Bajpayee का बड़ा दावा: Ramayana और Varanasi का बजट फेक

Manoj Bajpayee on Ramayana Budget: अभिनेता मनोज बाजपेयी के एक बयान में खलबली मचा दी है, क्योंकि उन्होंने दावा किया है कि रामायण और वाराणसी का बजट बढ़ा चढ़ाकर बताया गया है।

Update:2026-06-04 20:00 IST

Manoj Bajpayee on Ramayana & Varanasi Budget

Manoj Bajpayee on Ramayana & Varanasi Budget: मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म "गवर्नर" को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, जो 12 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अभिनेत्री अदा शर्मा नजर आएंगी। "गवर्नर" फिल्म को लेकर चर्चा में बनें मनोज बाजपेयी ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जी हां! उन्होंने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि रामायण और वाराणसी मूवी के बजट को बढ़ा चढ़ाकर बताया गया है, ये सब एक तरह का PR है।

मनोज बाजपेयी का बयान वायरल

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, इस दौरान उनसे जब रामायण और वाराणसी के बजट हाइप को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा, "देखिए! वो एक PR गेम होता है, इसी तरह से ज्यादा से ज्यादा फिल्म के बारे में बातचीत होती है। मैं जनता हूं ये 15 सालों से ये चीजें चली आ रहीं हैं।" मनोज बाजपेयी के इस बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या सच में रामायण और वाराणसी मूवी का बजट नकली है, मेकर्स ने फिल्म को लेकर बज क्रिएट करने के लिए इतना हाई फाई बजट बताया है।

Full View

हालांकि मनोज बाजपेयी के इस बयान पर दर्शकों के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं, कुछ दर्शक मनोज बाजपेयी की बात से सहमति जता रहें हैं, वहीं बहुत से यूजर्स का मानना है कि जिस तरह से रामायण और वाराणसी को बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है, उसके हिसाब से फिल्म का बजट उतना हो सकता है।

वाराणसी मूवी का बजट

वाराणसी मूवी को राजामौली बना रहें हैं और उनकी फिल्मों का बजट हमेशा हाई फाई रहता है। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 1400 करोड़ रुपए बताया गया है। फिल्म अगले साल अप्रैल महीने में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रामायण मूवी का बजट

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के बारे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है, रामायण मूवी पर मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहें हैं। फिल्म का नजर 4 हजार करोड़ रुपए बताया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसी कलाकार हैं, फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी, जिसमें से पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Tags:    

Similar News