Mr.India 2 Movie Update: बोनी कपूर बनाने वाले हैं 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल, दिया बड़ा बयान

Mr.India 2 Movie Update: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। आइए आपको बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-03-31 09:06 GMT

Mr.India 2 Update (Image Credit: Social Media)

Mr.India 2 Update: बोनी कपूर इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल, बोनी कपूर ने इस फिल्म के सीक्वल को बनाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स को चुना है। 'नो एंट्री 2' का डायरेक्शन अनीस बज्मी करने वाले हैं और ये फिल्म साल 2024 के लास्ट मंथ तक फ्लोर पर आ जाएगी। लेकिन इन सब के बीच बोनी कपूर ने एक और बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुन आप भी खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, बोनी कपूर ने अपनी हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

कब रिलीज होगी 'मिस्टर इंडिया 2'? (Mister India Release Date)

दरअसल, पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि अनिल कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनाया जाएगा। इस खबर के बाद से फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हो गए हैं। इस बीच फिल्ममेकर बोनी कपूर ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। बोनी कपूर का कहना है कि 'मिस्टर इंडिया 2' के लिए उन्हें बहुत सारे ऑफर आ रहे हैं। एक स्टूडियो ने उन्हें बड़ा और अच्छा ऑफर दिया है। बोनी कपूर ने कहा- ''एक बड़े स्टूडियो ने हमें ऑफर दिया है और उन्होंने कहा है कि बजट का कोई मापदंड नहीं है। सभी फैंस को एक या दो साल में 'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर अधिक अपडेट मिलेगा।''


'मिस्टर इंडिया 2' कास्ट (Mister India 2 Cast)

मीडिया से बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' की कास्ट पर बात की और कहा- ''मेरे अधिकांश क्रू मेंबर को लगता है कि हमें मिस्टर इंडिया 2 को नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि श्रीदेवी और अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं सतीश कौशिक का भी निधन हो चुका है। हालांकि, मेरे दिमाग में मिस्टर इंडिया 2 को लेकर प्लान है।'' खैर, अब देखना यह होगा कि अगर मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनता है तो इसके लिए बोनी कपूर किसे कास्ट करेंगे?


ब्लॉकबस्टर रही थी अनिल-श्रीदेवी की जोड़ी (Mister India Anil Kapoor Sridevi)

बता दें कि ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म साल 1987 में आई थी, जिसे शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। ‘मिस्टर इंडिया’ में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी नजर आई थीं। इंडियन सिनेमा की इस आइकॉनिक जोड़ी को भुलाया जा भी नहीं सकता। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, अमरीश पुरी का वो दमदार डायलॉग, जो आज भी बातों-बातों पर हम कह देते हैं- मोगैंबो खुश हुआ, इसी पिक्चर का है।

Full View


Tags:    

Similar News