Nora Fatehi ने किया अश्लील डांस, वायरल हुआ वीडियो, यहां देखें

Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही अक्सर ही किसी ना किसी कारणवश सुर्खियों में बनीं रहती हैं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे देख नेटीजेंस के पसीने छूट गए हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-02-08 13:12 GMT

Nora Fatehi Dance Video (Photo- Social Media)

Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिलबर गर्ल नाम से मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। नोरा फतेही अक्सर ही किसी ना किसी कारणवश सुर्खियों में बनीं रहती हैं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे देख नेटीजेंस के पसीने छूट गए हैं। आइए आपको भी नोरा का लेटेस्ट डांस वीडियो दिखाते हैं।

नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल

नोरा फतेही के डांस की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है, वह जब भी अपनी कमरिया मटकाती हैं, लाखों फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो जाती हैं। इसी बीच उन्होंने अपना एक ऐसा डांस वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें वह अश्लील डांस करते दिख रहीं हैं। नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को देख यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं।


बताते चलें कि नोरा फतेही का ये डांस वीडियो उनके बर्थडे के दिन का है, जिसमें वह अपने दोस्तों संग खूब मस्ती करते दिख रहीं हैं। वहीं साथ ही वीडियो में नोरा क्रूज पर बेहद ही हॉट डांस मूव्स भी कर रहीं हैं, जहां नोरा का ये डांस वीडियो देख फैंस बेकाबू हो गए हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को अपने निशाने पर ले लिया है, अब वह बुरी तरह ट्रोल हों रहीं हैं।

नोरा फतेही को बुरी तरह ट्रोल कर रहें यूजर्स

नोरा फतेही का ये डांस वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है, यूजर्स बुरी तरह एक्ट्रेस के डांस का मजाक उड़ा रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है, "ये पक्का पागल हो जायेगी।" दूसरे ने लिखा, "ये पागल हो गई है, डॉक्टर को दिखाओ कोई।" तीसरे ने लिखा, "कुछ पी रखी है क्या।" एक ने तो उन्हें पागल औरत ही कह दिया।

फिल्म क्रैक को लेकर चर्चा में बनीं हैं नोरा फतेही

अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "क्रैक" के प्रमोशन में व्यस्त चल रहीं हैं। इस फिल्म में नोरा के साथ विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल भी मुख्य किरदारों में हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनीं एक्शन से भरपूर ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

Tags:    

Similar News