फिल्म '83' में पंकज त्रिपाठी ने ' मान सिंह' का किरदार निभाया है, आइए जानते हैं मान सिंह के बारे में

Pankaj Tripathi Interview: अभिनेता पंकज त्रिपाठी बहुत जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के किरदार मान सिंह के बारे में बात की है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2021-12-11 09:12 GMT

फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

Pankaj Tripathi Interview: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इनदिनों अपने आगामी फिल्म '83'को लेकर व्यस्त हैं। पंकज त्रिपाठी को इस फिल्म के संदर्भ में बात करते हुए देखा गया है। पंकज फिल्म को लेकर ढेक सारे चैट शो का हिस्सा बन रहे हैं। पंकज ने ऐसे ही एक चैट शो का हिस्सा बनते हुए फिल्म में अपने किरदार 'मान सिंह' के बारे में बात की है। होस्ट सिद्धार्थ कनन के एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया है कि उनके किरदार का 1983 के वर्ल्ड कप मैच में क्या महत्तव था। इसी के साथ अभिनेता ने मान सिंह के साथ बिताए अहम पलों के अनुभव को दर्शकों के साथ साझा किया। इस इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर मान सिंह के निजी जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें भी बताई।

मान सिंह के घर में उनका पर्सनल क्रिकेट म्यूजियम है

इंटरव्यू में शो के होस्ट सिद्धार्थ कनन कहा कि पी आर मान सिंह के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। उनके बारे में वो कौन- सी चीजे हैं, जो आपने समझी और कहा वाह मैं प्रसन्न हूं कि इस इंसान का किरदार मैं निभाने जा रहा हूं। पंकज त्रिपाठी ने जवाब देते हुए कहा, "सर मैं उनसे मिलने हैदराबाद गया था, घर पर मान सिंह सर के। उनके घर का तीसरा फ्लोर जो है, वो लगभग ढ़ाई - तीन हजार वर्ग फीट का पर्सनल क्रिकेट म्यूजियम है उनका। जिसमें रेयरेस्ट थींग पूरे वर्ल्ड और देश के क्रिकेट का उन्होंने संजोकर रखा है। इसमें हर बड़े से बड़े खिलाड़ी ने अपनी एक चीज उन्हें गिफ्ट की है।"

क्रिकेट से जुड़े लोग पी आर सिंह की बहुत आदर करते हैं

पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया कि सचिन तेंदूलकर ने उनके घर जाकर इस म्यूजियम का उद्घाटन किया था। अभिनेता ने कहा कि क्रिकेट से जुड़े लोग उनकी बहुत आदर करते हैं। उनकी जो भागीदारी है 1983 के वर्ल्ड कप मैच में, वो इस फिल्म के माध्यम से लोगों को पता चलेगा। पंकज त्रिपाठी ने कहा, " मैं किस्मत वाला हूं, सौभाग्यशाली हूं की कबीर सर ने मुझे इस पार्ट के लिए चुना और मुझे मौका मिला आदरणीय मान सिंह जी का रोल, उनका किरदार करने का। मैंने पूरी तरह से कोशिश की है इस किरदार के साथ न्याय करने की। उनके बॉडी लैंग्वेज को पकड़ने की। थोड़ी बहुत उनकी भाषा को भी पकड़ा है।" पंकज ने कहा कि ये उनके कंफर्ट जोन से बाहर का रोल था। बहुत आसान नहीं था यह किरदार उनके लिए। अभिनेता ने आगे कहा कि वो आशावान हैं कि दर्शकों को उनका किरदार पसंद आएगा।

पंकज ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद की कहानी सुनाई

शो के होस्ट ने आगे उनसे पूछा कि मान सिंह साहब ने ऐसी कोई बात बताई हो क्रिकेट के बारे में, जो आपके दिमाग में घर कर गई हो। वो कौन- सी बात है? अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस बात का जवाब देते हुए कहा, "बहुत सारे किस्से सुनाएं। उनमें से कुछ किस्से फिल्म में नहीं भी हुए हैं।" अभिनेता ने मान सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके मन में क्रिकेट के प्रति अथाह प्रेम है। आगे उन्होंने कहा, " एक जर्नलिस्ट ने लिखा था कि इंडियन क्रिकेट टीम कुछ नहीं करेगी। कुछ नहीं होगा इंडियन टीम का। और अगर कुछ हो गया तो आई इट माई वर्ड। " पंकज ने बताया कि जीतने के बाद पी आर मान सिंह ने उस जर्नलिस्ट को मेल किया था अब आपको अपने शब्दों को खा लेना चाहिए।

जर्नलिस्ट ने मुंह में पेपर डालकर तस्वीर छापी थी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उस जर्नलिस्ट ने इसके बाद मुंह में पेपर डालकर तस्वीर छाप दी थी कि हां, मैं अपने शब्दों को खा रहा हूं। पंकज ने आगे अपने साथ हुए एक किस्से को साझा किया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ ऐसा होता है, तो मुझे भी बुरा लगता है। गुस्सा आता है, लेकिन ये गुस्सा पालकर अच्छा कुछ नहीं होगा, मेरा ही नुक्सान होगा, तो इसको अभी के अभी अपने मन से निकाल दो और आगे बढ़ो। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनके बारे में भी कुछ फिल्म मेकर्स ने ऐसी बात कही थी। लेकिन अब उन्हें यह बात याद नहीं कि उन्होंने ऐसा कुछ कहा था। बता दें कि फिल्म '83' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, साकिब सलीम आदी मुख्य भूमिका में हैं।

Tags:    

Similar News