Pati Patni Aur Panga Winner: पति और पंगा के विनर बने रूबिना और अभिनव, जाने कितने रूपए मिले
Pati Patni Aur Panga Winner Prize Money: पति पत्नी और पंगा के विनर बने रूबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला जानिए कितने रूपए मिले दोनों को
Pati Patni Aur Panga Winner Rubina Dilaik Abhinav Shukla (Image Credit-Social Media)
Pati Patni Aur Panga Winner: कलर्स टीवी पर आने वाला रियलटी शो पति पत्नि और पंगा सीजन 1 की पहली सर्वगुण संपन्न मिल गई है। बता दे कि Pati Patni Aur Panga का कल फिनाले था। जिसमें बिग बॉस 14 विनर रूबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने इस सीजन को जीत लिया है। जिसके बाद रूबिना दिलैक के घर में एक और ट्रॉफी सज गई है। जबकि रूबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला के पास रॉकी-हिना और अविका-मिलिंद की तुलना में कम लड्डू थे। इसके बाद भी दोनों ने इस शो को जीत लिया है। और Pati Patni Aur Panga Season 1 के विनर बन गए हैं। चलिए जानते हैं दोनों को कितनी प्राइज मनी मिली है।
पति पत्नी और पंगा सीजन 1 विनर प्राइज मनी (Pati Patni Aur Panga Season 1 Winner Prize Money)-
पति पत्नी और पंगा के विनर का अनॉउंसमेंट कल हो चुका है। बता दे कि रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने Pati Patni Aur Panga Season 1 जीत लिया है। इस दौरान दोनों ने सभी जोड़ियों को टक्कर देते हुए अपने नाम इस ट्रॉफी को किया है। बता दे कि इस शो में हिना-रॉकी, स्वरा-फवाद, सुरेश लहरी-ममता, गुरमीत-देबिना, पवन-गीता, अविका-मिलिंद जोड़ियों के रूप में नजर आए हैं। तो वहीं रूबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने गुरमित और देबिना की जोड़ी को हराकर इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।
बता दे कि Pati Patni Aur Panga जीतने के बाद रूबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला को ट्रॉफी प्रदान की गई है। जिसमें लड्डू बने हुए थे। फिनाले में दोनों ने जोड़ियों के शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। दोनों के विनर बनने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। तो वहीं दोनों को बधाई दे रहे हैं। लेकिन अभी तक Pati Patni Aur Panga में रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को कितनी प्राइज मनी मिली है। इसके बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।