Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 2: प्रजापति पांडे की कहानी आई दर्शकों को पंसद,जाने कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत, सारा अली खान और वामिका गब्बी की फिल्म पति पत्नी और वो दो ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन जानिए
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 2: आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत, वामिका गब्बी और सारा अली खान की फिल्म Pati Patni Aur Woh Do सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये एक कॉमेडी-रोमांस से भरपूर फिल्म है। प्रजापति पांडे की कहानी है, जो प्रयागराज में वन अधिकारी के रूप में काम करते हैं और अपनी पत्नी अपर्णा के साथ शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। लेकिन उनकी दिनचर्या में तब अप्रत्याशित मोड़ आता है जब दो अन्य महिलाएं ( बिल्कुल अलग कारणों से उनके जीवन में दखल देती हैं। उनके अचानक आगमन से प्रजापति का जीवन किस प्रकार अस्त-व्यस्त हो जाता है? वह किस प्रकार की मुसीबत में फंस जाते हैं और अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए क्या प्रयास करते हैं? यही कहानी का मुख्य केंद्र है। तो वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं Pati Patni Aur Woh Do ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कितना कलेक्शन किया है।
पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 2)-
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रयागराज में घटी एक क्लासिक कॉमेडी-ऑफ-एरर्स की पृष्ठभूमि में उलझन, रोमांस और पारिवारिक हास्य का मिश्रण प्रस्तुत करती है। आयुष्मान खुराना अपनी विशिष्ट हास्य और भावनात्मक आकर्षण के मिश्रण से फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हैं। वामिका गब्बी दृढ़ निश्चयी पत्नी के रूप में आत्मविश्वास से भरपूर अभिनय करती हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह कहानी में गर्माहट और शालीनता जोड़ती हैं। सारा अली खान एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आती हैं जो कहानी में नए मोड़ लाती है।
Pati Patni Aur Woh Do ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। जबकि एडवांस बुकिंग में दावा किया जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं करेगी। लेकिन फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रूपए तक कलेक्शन कर लिया है। तो वहीं दूसरे दिन Pati Patni Aur Woh Do ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 1 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। अभी ये सिर्फ अबतक के आकड़े हैं। रात आते-आते फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी आ सकती है। अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है।