Pawan Singh की पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत नहीं थी हादसा, दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने किया खुलासा
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनकी पहली पत्नी पर की बात
Pawan Singh Wife Jyoti Singh On His First Wife Neelam Singh (Image Credit- Social Media)
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से परेशानियों में घिरे रहते हैं। फिर चाहे पवन सिंह की पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ दोनों की वजह से वो खबरों में छाए रहते हैं। हालहि में पवन सिंह के ऊपर अंजलि राघव को टच करने का आरोप लगा था। जिसके बाद अंजलि राघव ने भी वीडियो शेयर करके बताया कि वो पवन सिंह को बॉयकॉट करना चाहती हैं और दुबारा कभी भोजपुरी सिनेमा मेें काम नहीं करेंगी। तो वहीं उसे बाद पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह लगातार मीडिया में आकर उनके खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। इन सबके बीच ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह पवन सिंह की पहली पत्नी के बारे में बात कर रही हैं।
पवन सिंह कीपत्नी ज्योति सिंह ने उनकी पहली पत्नी के बारे में बात की (Pawan Singh Wife Jyoti Singh On His First Wife Video)-
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने ना केवल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके ही जिसमें उन्होंने पवन सिंह से मिलने और अन्य मुद्दों पर बात करने के बारे में कहा है। तो वहीं Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया कि पवन सिंह ने खुद ही शादी के बाद तलाक के लिए केस फाइल किया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए उनको अपने पास बुलाया था। उन्होंने उनको जीताने की पूरी कोशिश की है। लेकिन अब वो उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।
इन सबके बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जोकि काफी पुराना है, जिसमें ज्योति सिंह बता रही हैं कि वो उस घर में रही हैं, उनको पता है कि वहाँ पर उनके साथ क्या हुआ है। तो वहीं उन्होंने कहा कि पहली बीबी कैसे मर जाती है, यदि पॉसिबल है तो नीलम के मम्मी-पापा के पास जाइए और उनसे किसी मंदिर में कसम खिलाइए पूछिए आपकी बेटी के साथ क्या हुआ था। आज एक बेटी का सवाल है।