हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा, 37 वें जन्मदिन पर देखिए उनकी चुनिंदा तस्वीरें

Update: 2019-07-18 05:18 GMT

जयपुर: प्रियंका चोपड़ा का अपना 37वां जन्‍मदिन मना रही है। वे एक अच्छी एक्‍ट्रेस होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया हैं।दुनिया के अलग-अलग देशों में भी उनकी फैन फ्लोविंग खूब है। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीता था। इसके बाद धीरे-धीरे उन्‍होंने खुद को बॉलीवुड में स्‍थापित किया।

Full View

Full View

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्‍टर थे। फिलहाल प्रियंका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्र‍ियों में शुमार की जाती है। प्रियंका आगे बढ़ना जानती हैं और वे सोच-समझ कर चुनिंदा प्रोजेक्‍ट्स को चुन रही हैं.प्रियंका इंजीनियर बनने का ख्‍वाब रखती थीं लेकिन किस्‍मत उन्‍हें मुंबई ले आई और आज वे बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस हैं। उन्‍होंने सिने करियर की शुरुआत साल 2002 में एक तमिल फिल्‍म ‘थमिज़हन’ से की थी. उन्‍होंने बॉलीवुड में फिल्‍म 'द हीरो' से डेब्‍यू किया था. उन्‍होंने साल 2004 में थ्रिलर फिल्‍म 'ऐतराज' में काम किया. हालांकि इस फिल्‍म में उनका किरदार निगेटिव था लेकिन दर्शकों ने उनके एक्टिंग की खूब तारीफ की.अभिनेत्री ने 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'कृष', 'डॉन 2', 'फैशन', 'बर्फी', 'सात खून माफ', 'कमीने', 'बाजीराव मस्‍तानी', 'दिल धड़कने दो' और 'मैरीकॉम' जैसी फिल्‍म में काम किया।

Full View

Full View

Full View

दोनों की पहली मुलाकात अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिकों' के सेट पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था. इसके बाद दोनों की बातों-मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा। अचानक मई 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर दोनों साथ नज़र आये. दोनों के लव-अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी. प्रियंका ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया था कि, डेट पर निक ने जो कहा उसे वह कभी नहीं भूल नहीं पायेंगी. निक ने प्रियंका से कहा था कि वह जिस तरह से दुनिया को देखती हैं वह निक को बहुत पसंद है. इसके बाद दोनों ने अपने इस खूबसूरत रिश्ते को शादी का नाम दे दिया. प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को ईसाई और 2 दिसंबर को हिंदू मान्यताओं के मुताबिक शादी की। प्रियंका ने खुद से करीब 10 साल छोटे निक जोनास से शादी कर एक नई मिसाल कायम की।

Full View

Full View

Full View

निक ने प्रियंका को उनके पिछले जन्‍मदिन (18 जुलाई) पर लंदन में प्रपोज किया था। प्रपोज करने के बाद निक के साथ सगाई कर प्रियंका ने सबको चौंका दिया था। जब निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तो इसकी खबर सबसे पहले प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा को मिली थी। प्रियंका चोपड़ा ने सुबह तीन बजे एक वीडियो कॉल किया था और बताया था कि निक ने उन्‍हें प्रपोज किया. परिणीति ने इस बात का भी खुलासा किया कि निक और प्रियंका ने भारत आने की जानकारी भी उन्‍हें थीप्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्‍वांटिको' के लिए भी खूब सराही गई। इसमें वे एक एफबीआई एजेंट के किरदार में नजर आई थी।इसके साथ ही प्रियंका ने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना शुरू किया।प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी नजर आईं थीं. फिल्‍म में उनका किरदार भले ही निगेटिव था लेकिन वे दर्शकों का ध्‍यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही।

Full View

Full View

Full View

Tags:    

Similar News