निक जोनस की इस बीमारी की वजह से परेशान रहती हैं प्रियंका, रात में करती हैं ये काम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को जल्द ही एक साल हो जाएंगे और दोनों अपनी इस जिंदगी पूरी इंजाॅय कर रहे हैं। लेकिन एक बात से प्रियंका चोपड़ा हमेशा परेशान रहती हैं जिसकी वजह से प्रियंका रात को सोते-सोते जाग जाती हैं।

Update: 2023-08-02 11:42 GMT

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को जल्द ही एक साल हो जाएंगे और दोनों अपनी इस जिंदगी पूरी इंजाॅय कर रहे हैं। लेकिन एक बात से प्रियंका चोपड़ा हमेशा परेशान रहती हैं जिसकी वजह से प्रियंका रात को सोते-सोते जाग जाती हैं।

यह भी पढ़ें...Kings XI Punjab ने कुंबले को सौंपी कोचिंग की कमान, जल्द लेंगे ये बड़ा फैसला

प्रियंका के पति निक जोनास ने यह खुलासा किया था कि वो बचपन में कोमा में चले गए थे। उन्होंने बताया कि वह 13 साल की उम्र में पता चला था कि उन्हें टाइप 1 डायबिटीज है, इसी के डर से वो कोमा में चले गए, लेकिन निक ने ये नहीं बताया कि उन्हें कोमा से बाहर आने में कितना समय लगा।

Full View

अब पति निक की इसी बीमारी के डर की वजह से प्रियंका चिंतित रहती है। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब हमारी शादी हुई थी, तो शुरुआत में मुझे ये समझ नहीं आ रहा था, हालांकि निक इसे लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। देसी गर्ल ने बताया कि उन्हें नींद में भी पता रहता है कि कब उनका शुगर लेवल नीचे जा रहा है।

Full View

यह भी पढ़ें...नेहा कक्कड़ को मिला ये खास अवॉर्ड, अब तक केवल 4 लागों को मिली है ये ट्रॉफी

प्रियंका ने यह बताया कि मैं कई बार रात को उठ कर चेक करती हूं कि वो ठीक हैं।

Full View

उन्होंने कहा कि निक अपनी इस बीमारी का बहुत छोटी उम्र से सामना कर रहे हैं। निक अपने डिसिप्लिन को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट हैं। उन्हें पता है कि कब क्या करना है और क्या नहीं।

Tags:    

Similar News