Bigg Boss 19: इस सदस्य को घर से निकाल फेंकेंगे सलमान खान, नाम जान रह जाएंगे हैरान

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान पहले तो फरहाना भट्ट को खूब डांट लगाते हैं|

Update:2025-09-06 14:20 IST

Farhana Bhatt Will Be Evicted This Week (Photo- Social Media)

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 की शुरुआत जब से हुई है, तभी से शो में नॉनस्टॉप ट्विस्ट एंड टर्न्स, ड्रामा और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहा है, इस बार बिग बॉस के घर में एक से एक मजबूत खिलाड़ी नजर आ रहें हैं, ऐसे में कुछ भी कह पाना मुश्किल हो रहा है कि बिग बॉस के इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ लग सकती है। हालांकि बिग बॉस 19 का दूसरा वीकेंड का वॉर आ चुका है, और इस वीकेंड के वॉर के लिए दर्शक बहुत अधिक एक्साइटेड हैं, क्योंकि इस हफ्ते घर में बहुत ड्रामा हुआ, तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते सलमान खान से किसे डांट पड़ेगी और किसे सलमान खान घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

इस सदस्य पर भड़के सलमान खान, कर देंगे बाहर (Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Promo)

बिग बॉस 19 के दूसरे वीकेंड के वॉर पर कई लोगों की क्लास लगने वाली है, लेकिन सबसे ज्यादा किसी की क्लास लगेगी तो वे फरहाना भट्ट हैं। जी हां! बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान पहले तो फरहाना भट्ट को खूब डांट लगाते हैं, इसके बाद सलमान खान यह भी कहते हैं कि इतना कुछ करने के बाद उन्हें घर में नहीं होना चाहिए। इस नए प्रोमो को देख दर्शकों के बीच कयासबाजी शुरू हो गई है कि क्या अब सलमान खान फरहाना भट्ट को बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

Full View

बिग बॉस 19 के सामने आए नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान फरहाना भट्ट को डांट लगाते हुए कहते हैं कि फरहाना आपका इगो इतना बड़ा है कि आप अपने आप को पता नहीं क्या समझती हैं। नीलम क्यों डिजर्व करती है दो कौड़ी की कहलाना, आप एक औरत हैं और आप खुद इस तरह की बातें कर रहीं हैं। सलमान खान की इस बात के जवाब में फरहाना कहती हैं - मैं बहुत ज्यादा गुस्से में थे, जिसके बाद सलमान उनकी बोलती बंद करते हुए कहते हैं - दिलाऊं मैं आपको गुस्सा? आपको समझना चाहिए कि आपने कितना गलत किया है, ये तो बड़ा अनफेयर होगा कि ये सब बोलने के बाद आप अभी तक इस घर में हो। इस नए प्रोमो को देख दर्शकों के बीच यही चर्चा होने लगी है कि क्या फरहाना भट्ट को सलमान खान बाहर कर देंगे , फिलहाल ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

Tags:    

Similar News