Bigg Boss 18 का हिस्सा बनेंगी सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप के बाद लगाया था आरोप

Somy Ali Bigg Boss 18: बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड बैन हो सकता है बिग बॉस 18 का हिस्सा

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-10 04:24 GMT
Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Bigg Boss 18 (Image- Social Media) 

Bigg Boss 18 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है। और इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबुल बनी हैं। अब दर्शकों को बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का इंतजार है। तो वही अब बिग बॉस के मेकर्स ने बिग बॉस 18 की तैयारी शुरू कर दी है। यही कारण है कि इस समय हर रोज बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रतियोगियों से जुड़े अपडेट आ रहे हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 18 में सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड आ रही हैं. 

बिग बॉस 18 में आएंगी सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ( Salman Khan Ex Girlfriend Somi Ali In Bigg Boss 18)-

सोशल मीडिया पर आ रही खबरें के अनुसार सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) का नाम सामने आया है की वो बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगी। लेकिन अभी तक सोमी अली (Somy Ali ) और बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने इसे लेकर पुष्टि नहीं की है।

सोमी अली ने लगया था सलमान खान पर आरोप (Somy Ali Blamed Salman Khan)- 

90 के दशक में सलमान खान और सोमी अली (Salman Khan Somy Ali) ने एक दूसरे को करीब 8 साल तक डेट किया था।लेकिन 1999 में दोनों अलग हो गए थे, तब सोमी अली(Somy Ali ) ने सलमान खान पर धोखा देने का आरोप लगाया था। क्योंकि Somy Ali ने बताया था कि वो सलमान खान (Salman Khan) के लिए ही बॉलीवुड में आई थी। जब वो 16 साल की थी तब सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया देखी थी. जिसके बाद से वो सलमान खान को पसंद करन लगी थी। यहीं नहीं वो अपने पर्स में सलमान खान की फोटो भी रखती थी। सलमान खान से ब्रेक अप के बाद उन्हें बॉलीवुड छोड़ दिया।

Tags:    

Similar News