Salman Khan Security: सलमान खान की सिक्योरिटी कैसी है, जानिए इसके बारे में डिटेल में

Salman Khan Security News: सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है, चलिए जानते हैं कैसी है सलमान खान की सुरक्षा

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-19 15:05 IST

Salman Khan Security News

Salman Khan Security News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों कितनी काफी ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जिसके बारे में हर किसी को पता है। सलमान खान को 2018 से लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही है। लेकिन साल 2024 अप्रैल के महीने में पहले सलमान खान के घर पर हमला किया गया। उसके बाद उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की  हत्या की गई। इसके बावजूद भी सलमान खान को मिल रही धमकियाँ रूकने का नाम नहीं ले रही है। इन सबके बीच भी सलमान खान लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा को पहले ही अपेक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। चलिए जानते हैं इस समय सलमान खान की सिक्योरिटी (Salman Khan Security) से संबंधित कुछ बातें

सलमान खान की सिक्योरिटी कैसी है (Salman Khan Security News)-

जबसे सलमान खान के घर पर हमला हुआ है। उस समय से सलमान खान (Salman Khan) को सरकार द्वारा Y+ Security प्रदान की गई है। इसके साथ ही साथ Salman Khan के पास खुद की भी सिक्योरिटी मौजूद है। तो वहीं Baba Siddiqui की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। तो वहीं अब सलमान खान के घर की भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। और उनके घर के बाहर पुलिस जवानों के तैनात किया गया है। 

सलमान खान को मिले Y+ Security में उनके पास 11 जवान तैनात किए गए हैं। तो वहीं उन 11 सुरक्षा कर्मियों में से 4 ट्रेंड कमांडो हैं। जो हर तरह के हथियार चलाने में माहिर हैं। सुरक्षा में मौजूद गार्ड के पास आधुनिक पिस्टल, एमपी फाइव गन, इसके अलावा AK 47 जैसे हथियार हैं। सलमान खान की सुरक्षा में शामिल पुलिसकर्मी दूसरे घेरे में हैं, इसके अलावा करीब 35 नीजी बॉडी गार्ड्स भी सुरक्षा में शामिल हैं। ये सभी गार्ड्स सलमान खान के नीजी सुरक्षा कर्मी शेरा की निगरानी में रहते हैं। 

सलमान खान (Salman Khan) के सबसे नजदीक रहकर सुरक्षा देने का काम उनके निजी सुरक्षा कर्मी क्षेत्र करते हैं यानि कि सलमान खान की कुल सुरक्षा तीन लेयर में हैं। आवश्यकता पड़ने पर निजी सुरक्षा गार्ड्स की संख्या भी बढ़ाई जाती है। इसके अलावा जिस भी पुलिस स्टेशन के एरिया में सलमान खान शूटिंग करते हैं या फिर किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। वहां के लोकल पुलिस को भी सुरक्षा घेरे में शामिल किया जाता है। 

सलमान खान (Salman Khan) के नीजि बॉडीगार्ड शेरा सलमान खान के लोकेशन की जानकारी स्थानीय पुलिस से साझा करते हैं। जिसके बाद स्थानीय पुलिस उनके आने से पहले लोकेशन को सुरक्षित करती हैं। सलमान खान के घर के बाहर 24 घंटे से ज्यादा हथियार बंद पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। सलमान कान के घर के बाहर 24 घंटे 25 से ज्यादा हथियार बंद पुलिस कर्मी भी शामिल रहते हैं। सलमान खान (Salman Khan) के साथ कॉन्वॉय में 8-9 गाड़ियां मौजूद रहती हैं। जिसमें 4 गाड़ियां पुलिस की होती है। वह खुद ब्रुलेटफ्रूफ गाड़ी में ट्रैवल करते हैं। 

किसी भी जगह पर पहुँचने के बाद सलमान खान को तुरंत गाड़ी से उतरने की मनाही है, लोकेशन पर पहुँचकर सुरक्षा में शामिल कमांडो से हरी झंडी मिलने के बाद ही सलमान खान (Salman Khan) अपनी कार से उतर सकते हैं। सलमान खान स्वंय भी 32 कैलिबर की पिस्टल अपने साथ रखते हैं। तो वहीं हालहि में सलमान खान ने 2 करोड़ रूपए खर्च करके बुलटफ्रूफ कार खरीदी है। 

Tags:    

Similar News