Satish Shah Last Video: सतीश शाह का आखिरी वीडियो वायरल, फूट-फूट कर रोईं रूपाली गांगुली

Satish Shah Last Video: सतीश शाह का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है, उनके अंतिम दर्शन के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंच रहें हैं|

Update:2025-10-26 12:53 IST

Satish Shah Last Video

Satish Shah Last Video: हिंदी सिनेमा की दुनिया में इन दिनों लगातार दुखद खबरें सुनने को मिली, जी हां! कुछ दिनों में कई दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे सिनेमा की दुनिया में मातम छाया हुआ है, वहीं बीते दिन जाने माने अभिनेता सतीश शाह ने भी दुनिया की अलविदा कह दिया, जिससे इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा। सतीश शाह टीवी की दुनिया के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ चुके थे, जहां 25 अक्टूबर को सतीश शाह ने दुनिया को अलविदा कहा, वहीं 26 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है, आइए दिखाते हैं।

सतीश शाह का आखिरी वीडियो (Satish Shah Last Video Viral)

अभिनेता सतीश शाह का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है, उनके अंतिम दर्शन के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंच रहें हैं, वहीं उनका परिवार तो बुरी तरह टूट गया है। अंतिम संस्कार के दौरान के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, इस दौरान सतीश शाह की एक आखिरी बार झलक देखने को मिल रही है, जी हां! सतीश शाह के इस वीडियो को देख उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं।

Full View

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान के सामन आए वीडियो के बारे में बताएं तो उनके पार्थिव शरीर को उनकी फैमिली और दोस्त शमशान की तरफ ले जाते दिख रहें हैं, सभी की आंखें नम है। सतीश शाह का चेहरा साफ साफ दिखाई दे रहा है, उनका पार्थिव शरीर फूलों की माला से सजा हुआ है, हालांकि उनके चेहरा खुला हुआ है, वायरल हो रहा वीडियो बेहद इमोशनल कर देने वाला है। यहां देखें -

फूट-फूट कर रोईं रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly Heartbroken At Satish Shah Last Rites)

सतीश शाह के अंतिम संस्कार और उन्हें श्रद्धांजलि देने इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स पहुंच रहें हैं, वहीं अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी सतीश शाह के अंतिम संस्कार में पहुंचीं, सतीश शाह के परिवार से मिल, वे फूट फूट कर रोते नजर आईं। बताते चलें कि रूपाली गांगुली अभिनेता सतीश शाह के साथ साराभाई वर्सेस साराभाई सीरियल में काम किया था।

Tags:    

Similar News