क्राइम मास्टर गोगो को सताने लगा है कोरोना का डर बोले,अब लोग मक्खियों की तरह मर रहें

इस समय कोरोना अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। जिसे देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर डर गए हैं।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-04 04:32 GMT

शक्ति कपूर (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

मुंबईः इस समय कोरोना अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। देश की स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। सभी राज्यों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। यहां तक की संक्रमित लोगों को बेड, ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी से मौत हो रही है। इसका असर बॉलीवुड पर देखने को मिल रहा है। आए दिन कोई ने कोई स्टार्स कोरोना के चपेट में आ रहे हैं।

वहीं इन दिनों देश का हाल देखते हुए बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर डर गए हैं। इस समय उन्हें सोशल मीडिया पर जाना और न्यूज चैनल को देखना बंद कर दिया है। इतनी ही नहीं लंबे समय से शक्ति कपूर अपने घर में कैद हैं। शक्ति इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए बहुत कम ही बाहर निकलते हैं।

गौरतलब है कि शक्ति कपूर एक मीडिया में दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'बीता हुआ साल बहुत मुश्किलों से भरा हुआ निकला है। मौत अब और करीब आ गई है। पहले लोग बोलते थे मरने वाला है, मरने वाला है और उसमें दस साल लग जाते थे। अब लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं। मौत क्या है अब? यह बहुत आसान है अब मैंने अभी सुना दोस्त के भाई को सुबह अस्पताल लेकर गए थे और शाम को वह नहीं रहे। इसे आप प्रिडिक्ट नहीं कर सकते हैं। शक्ति आगे कहते हैं कि,'परिस्थिति हाथ ने निकलती जा रही है। वह वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं और लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए कह रहे हैं। उनका मानना है कि वैक्सीन लगवाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

बताते चलें कि बीते दिन शक्ति के बेटे सिद्धांत कपूर प्लाज्मा डोनेट किया था। जिसमें श्रद्धा कपूर ने अपने भाई के इस काम से बहेत खुश दिखी। सिद्धांत कपूर इसकी जनकारी सोशल मीडिया के जरिए फोटो शेयर कर दिया था।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News