फिर बॉलीवुड को झटका: फूट-फूट कर रोया कलाकार, हर तरफ शोक की लहर

बॉलीवुड में शोक की लहर चल ही रही थी, अब एक और दुख की खबर आई है कि मशहूर सिंगर अर्जुन कानूनगो के पिता का भी लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया है।

Update: 2020-05-02 06:52 GMT
फिर बॉलीवुड को झटका: फूट-फूट कर रोया कलाकार, हर तरफ शोक की लहर

नई दिल्ली। देश में संकट की घड़ी चल ही रही है, लेकिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से भी लगातार एक से बड़ी एक दुख की खबरें सामने आ रही हैं। बीते बुधवार को इरफान खान फिर उसके 24 घंटे अंदर ही ऋषि कपूर दो होनहार कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया है। बॉलीवुड में शोक की लहर चल ही रही थी, अब एक और दुख की खबर आई है कि मशहूर सिंगर अर्जुन कानूनगो के पिता का भी लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया है।

ये भी पढ़ें...कौन सुनेगा इनकी: न पैसे न नौकरी, खेतों में आदिवासी कर रहें ये काम

जब तक हम दोबारा नहीं मिलते

बता दें कि सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट करके पिता को अंतिम विदाई दी है। अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पिता को याद किया है और लिखा है, 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते... तब तक आपकी आत्मा को शांति मिले।'

अर्जुन कानूनगो बहुत ही बेहतरीन सिंगर हैं इन्होंने बॉलीवुड को कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। लेकिन अर्जुन कानूनगो के लिए ये दुख की घड़ी है।

बॉलीवुड में अर्जुन कानूनगो को सलमान खान ने अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए साइन किया है, जिसमें वो अहम किरदार निभाते दिखेंगे। पिछले दिनों ही इस खबर पर अर्जुन कानूनगो ने पक्की मुहर भी लगा दी थी और कहा था कि, ''वो भाईजान के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।''

ये भी पढ़ें...अलर्ट जारी! देश के इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आ सकता है चक्रवाती तूफान

Tags:    

Similar News