Shraddha Arya Baby Pic: कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या ने शेयर की बेबी की पहली तस्वीर

Shraddha Arya Baby Photo: कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या ने हालहि में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर की है;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-12-10 14:43 IST

Shraddha Arya Baby Pic 

Shraddha Arya Baby Pic: कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या ने 2021 में नैसेना अधिकारी राहुल नागल संग विवाह किया था। शादी के बाद भी Shraddha Arya ने अपने प्रोफेशनल लाइफ को कायम रखा और अपने फेमस टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में काम करती रही, Shraddha Arya ने अपने शादी के 4 साल बाद फैंस को खुशखबरी दी की वो जल्द ही माँ बनने वाली हैं। तो वहीं बच्चों के जन्म के कुछ समय पहले ही Shraddha Arya ने अपने प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक ले लिया और कुंडली भाग्य को अलविदा कह दिया। बता दे कि कुछ समय पहले ही Shraddha Arya ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों के जन्म के बाद पहली तस्वीर अब जाकर श्रद्धा आर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 

श्रद्धा आर्या ने अपने बेबी के साथ शेयर की तस्वीर (Shraddha Arya Shared Pics With Her Baby On Instagram)-

श्रद्धा आर्या हालहि में जुड़वा बच्चों की माँ बनी हैं। जिनमें से एक लड़का है तो वहीं दूसरी लड़की है। बेटी के जन्म के बाद Shraddha Arya ने दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। Shraddha Arya ने बच्चों के जन्म के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की है। लेकिन इस तस्वीर में श्रद्धा आर्या के साथ उनका केवल एक ही बेबी नजर आ रहा है। जिसको वो गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस तस्वीर में Shraddha Arya के बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। उन्होंने बेबी को गोद में ऐसे कैरी किया हुआ है कि उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।

Shraddha Arya ने अभी तक अपने बच्चों का नाम नहीं शेयर किया है कि उन्होंने अपने बच्चों का नाम क्या रखा है। बस अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Shraddha Arya Instagram) पर अपने बेबी के साथ तस्वीर शेयर की है। Shraddha Arya और उनके बच्चें की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बच्चों के जन्म के बाद Shraddha Arya के चेहरे पर एक अलग नूर दिखाई दे रहा है। 



Tags:    

Similar News