Singham Again Update: अजय देवगन व सिंघम अगेन की टीम पहुँची एसएसबी जवानों से मिलने

Singham Again Movie Update: अजय देवगन इस समय सिंघम अगेन की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं, फिल्म की शूटिंग सेट से अजय देवगन का एक वीडियों वायरल हो रहा है.

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-22 08:27 GMT

Singham Again Update

Singham Again Update: सिंघम अगेन की टीम इस समय कश्मीर में शूटिंग कर रही है। अजय देवगन व रोहित शेट्टी की फिल्म Singham Again इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म की शूटिंग सेट से हर रोज कोई ना कोई वीडियों सामने आ रहा है। हालहि में सिंघम अगेन के सेट से अजय देवगन व जैकी श्रॉफ का एक वीडियों सामने आया था। जिसमें अजय देवगन अपने पुलिस ऑफिसर के रोल सिंघम के किरदार में नजर आ रहे थे तो वही जैकी श्रॉफ को देखकर लग रहा था कि वो फिल्म में विलेन का किरदार कर रहे हैं। क्योकि जैकी श्रॉफ को पुलिस टीम व एसएसबी के जवान पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद अजय देवगन की फिल्म Singham Again का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें Ajay Devgn और Rohit Shetty नजर आ रहे हैं। और दोनों एसएसबी जवानों से मिलने पहुँचे हैं। 

अजय देवगन व रोहित शेट्टी मिले एसएसबी जवान से (Singham Again Shooting Update)-

https://twitter.com/MyPointofView55/status/1792945164354560212?t=kWkOVxnlOb3Cqlgs6TOKXQ&s=19

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अजय देवगन व रोहित शेट्टी हाथ जोड़कर जवानों का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो सम्मान व विनम्रता का संकेत है। अपनी सिंघम पुलिस की वर्दी पहने, जवानों के साथ अजय की बातचीत ने एक पुलिस वाले की भूमिका को प्रामाणिक रूप से चित्रित करने की उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया है।

सिंघम अगेन कब रिलीज होगी (Singham Again Release Date)-

बता दे कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन की फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार रोहित शेट्टी व अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जिसके बारे में कहा जा रहा था कि इस फिल्म की टकराव अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म Puspa 2: The Rule से होगी। लेकिन ऐसा नहीं है रोहित शेट्टी ने इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट्स आई थी जिसके अनुसार कहा जा रहा था कि, सिंघम अगेन इस साल दिवाली (Sigham Again Kab Aayegi) के अवसर पर रिलीज होगी।

लेकिन एक बार फिर सिंघम अगेन के रिलीज डेट को लेकर ताजा अपडेट सामने आई हैं। जिसके अनुसार कहा जा रहा है, कि फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता जल्दी-जल्दी फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।

सिंघम अगेन कास्ट (Cast Of Singham Again)-

सिंघम अगेन में इस बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। तो वही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन का किरदार निभाएंगे व रणबीर सिंह (Ranveer Singh) का कैमियो होगा।

सिंघम अगेन बजट (Singham Again Budget)-

यदि हम अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की बात करे तो फिल्म का बजट इस बार काफी ज्यादा बताया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी फिल्म के लिए एक मोटी रकम ली है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है। साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम आईं थी। जिसमें अजय देवगन काजल अग्रवाल के अपोजिट लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए अजय ने 6 करोड़ लिया था। इसके बाद सिंघम रिटर्न आयी थी, जिसमें अजय देवगन के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने 20 करोड़ चार्ज किया था। जोकि पहले की तुलना में 4गुना ज्यादा थी।

इस बार सिंघम रिटर्न में अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म की बजट का 20 प्रतिशत हिस्सा ले रहे है। बता दे कि सिंघम अगेन का बजट 250 करोड़ (Singham Again Budget) है। जिसका मतलब हुआ कि फिल्म के लिए अजय देवगन 50-60 करोड़ लेंगे।

Tags:    

Similar News