Sridevi Birthday: कभी बोनी कपूर को राखी बांधती थीं श्रीदेवी, लेकिन एक घटना ने बदल दिया दोनों का रिश्ता

Sridevi Birthday: आज श्रीदेवी भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और अनसुने किस्सों के कारण वह आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ा एक और किस्सा बताते हैं।

Update: 2023-08-13 02:57 GMT
Sridevi (Image credit: Instagram)

Sridevi Birthday: अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से लाखों लोगों के दिलों में बसने वाले श्रीदेवी आज हमसे बहुत दूर हैं, लेकिन आज भी उनसे जुड़े किस्से मीडिया में छाए रहते हैं। श्रीदेवी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और ज्यादातर वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। खासकर अपने अफेयर्स को लेकर...फिर चाहे उनका नाम मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ना हो या फिर बोनी कपूर संग बढ़ती उनकी नजदीकियां हो। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ा एक और किस्सा बताते हैं।

बोनी कपूर संग नजदीकियां पड़ी थी जब श्रीदेवी को भारी

श्रीदेवी को एक समय पर 'घर तोड़ने वाली' एक्ट्रेस के नाम से जाना जाता था और इसकी वजह थे बोनी कपूर, जिनके संग श्रीदेवी की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। जी हां...बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे, लेकिन बावजूद इसके बोनी कपूर को श्रीदेवी से प्यार हो गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय पर श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच भाई-बहन का रिश्ता था। श्रीदेवी हर साल बोनी कपूर को राखी बंधा करती थी, लेकिन फिर अचानक ये रिश्ता प्यार में बदल गया।

बोनी की पहली पत्नी की दोस्त थीं श्रीदेवी

किसी ने सही कहा है...'कभी-कभी आपका खास दोस्त ही आपका दुश्मन बन जाता है...' बोनी कपूर की पहली पत्नी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर और श्रीदेवी के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। इतना ही नहीं मोना ने श्रीदेवी को काफी लंबे समय तक अपने घर में रहने की जगह दी थी। इस दौरान श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं। खबरें तो यह भी थी कि मिथुन और श्रीदेवी ने साल 1985 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई थी यह आज तक साफ नहीं हो पाया है।

श्रीदेवी से प्यार करने लगे थे बोनी कपूर

बोनी कपूर ने जब फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बनाई थी, तब वो श्रीदेवी के पास रोल लेकर गए थे। इस दौरान उन्होंने श्रीदेवी से अपने दिल की बात कही थी और उन्हें बताया था कि वह उनसे प्यार करते हैं, जिसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ काम करते नजर आए थे और ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताने लगे थे।

इस दौरान बोनी की पहली पत्नी मोना को उन पर शक नहीं हुआ था, क्योंकि श्रीदेवी बोनी को अपना भाई बोलती थीं, लेकिन बाद जब हद से ज्यादा आगे बढ़ गई और दोनों ने शादी कर ली थी, तब मोना को बहुत बड़ा झटका लगा था।

Tags:    

Similar News