Shraddha Kapoor के आगे फीकी पड़ी Priyanka Chopra की ग्लोबल पॉपुलैरिटी

Shraddha Kapoor Beats Priyanka Chopra: श्रद्धा कपूर ने ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है, जी हां।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-08-24 11:28 GMT

Shraddha Kapoor Beats Priyanka Chopra (Photo- Social Media)

Shraddha Kapoor Instagram Followers: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं, उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "स्त्री 2" के लिए खूब तारीफें मिल रहीं हैं, पूरे सोशल मीडिया पर इन दिनों यदि किसी अदाकारा की चर्चा हो रही है तो वह श्रद्धा कपूर ही हैं। स्त्री 2 बहुत ही जल्द 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है और वहीं इसकी पूरी टीम इस वक्त फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रही है। इसी बीच स्त्री 2 की हीरोइन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस के बीच जश्न का माहौल छा जाएगा। दरअसल श्रद्धा कपूर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली पहली फीमेल इंडियन बन चुकीं हैं, जी हां! नंबर वन पर विराट कोहली हैं।

प्रियंका चोपड़ा को श्रद्धा कपूर ने छोड़ा पीछे

श्रद्धा कपूर को स्त्री 2 की वजह से जो पॉपुलैरिटी मिली वह, वह देखने लायक है। स्त्री 2 की सफलता देख तो यकीनन श्रद्धा कपूर के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहें होंगे। श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। स्त्री 2 की रिलीज के बाद से ही श्रद्धा कपूर का नाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहा है, उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दिनों-दिन तेजी से श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स बढ़ रहें हैं, वहीं अब तो श्रद्धा कपूर ने ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है, जी हां।


श्रद्धा कपूर ने कुछ दिनों पहले ही फॉलोअर्स के मामले में नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ा और अब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी हरा दिया है, श्रद्धा कपूर प्रियंका चोपड़ा से आगे निकल चुकीं हैं, जहां प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली फीमेल इंडियन का तमगा लिए घूम रहीं थीं, वहीं अब श्रद्धा कपूर ने खुद ये टैग अपने नाम कर लिया है, और ये कमाल स्त्री 2 के बाद ही हुआ। अब श्रद्धा कपूर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली फीमेल इंडियन बन चुकीं हैं, वहीं विराट कोहली सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले इंडियन हैं, यानी कि श्रद्धा कपूर दूसरे नंबर पर हैं, वहीं अब प्रियंका चोपड़ा तीसरे नंबर पर पहुंच चुकीं हैं।

आयेगी स्त्री 3 भी

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 खूब धमाल मचा रही है, वहीं स्त्री 2 के बाद अब मेकर्स स्त्री 3 की तैयारी में भी जुट चुके हैं, वैसे बता दें कि स्त्री 3 की कहानी तैयार हो चुकी है, बस फिल्म की शूटिंग करना है, मेकर्स पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि स्त्री 3 के लिए दर्शकों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि श्रद्धा कपूर स्त्री के किरदार में जल्द लौट आयेंगी।

Tags:    

Similar News