Stree 2 Collection Day 1: पहले दिन ही स्त्री 2 ने की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Stree 2 Box Office Collection Day 1: श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म रिलीज के साथ की ब्लॉकस्टर की लिस्ट में शामिल

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-15 13:50 GMT

Stree 2 Box Office Collection Day 1 

Stree 2 Collection Day 1: श्रद्धा कपूर, राजुकमार राव और पंकज त्रिपाठी की फिल्म Stree 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में दर्शकों की जमकर भीड़ देखी गई है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है। Stree 2 को क्रिटिक्स के साथ ही साथ दर्शकों से भी काफी अच्छे रिस्पांस मिल रहे हैं। Stree 2 में सबसे ज्यादा चर्चा में अक्षय कुमार का कैमियो है। अक्षय कुमार थोड़ी देर ही नजर आए हैं। लेकिन उन्होंने Stree 2 से दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। चलिए जानते हैं पहले दिन स्त्री 2 ने कितना कलेक्शन (Stree 2 Box Office Collection Day 1) किया है। 

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Stree 2 Box Office Collection Day 1)-

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है। जहाँ से Stree की कहानी खत्म हुई थी। लेकिन अभी तक चंदेरी में लोग स्त्री की बात करते हैं। लेकिन उसका आतंक खत्म हो चुका है। तो वहीं गाँव से अचानक लड़कियाँ गायब होने लगती है। लोगों को इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं रहती हैं। लेकिन धीरे-धीरे चंदेरी के लोगो को समझ आता है। कि Stree जिसकी वजह से आई थी। वो फिर से वापस आ चुका है यानि सरकटा तो वहीं फिल्म के अंत में अक्षय कुमार के कैमियो ने फिल्म की कहानी को एक अलग मोड़ दिया है। फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए सिनेमाघरों कि तरफ रूख करना होगा। 

Stree 2 के रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से पता चल गया था। कि Stree 2 इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने वाली है। मैडॉक फिल्म्स की इस साल की ये दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इससे पहले इनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म Munjya थी। जिस तरह से टिकट काउंटर पर Stree 2 के लिए भीड़ देखी गई है। उसे देखते हुए यही कह सकते हैं कि फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ 9Stree 2 Collection) के क्लब में शामिल हो जाएगी। यदि हम Stree 2 के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 30 करोड़ रूपए (Stree 2 Collection Day 1) तक की कमाई की है। 

Tags:    

Similar News