Sunil Grover भूले सभी गिले-शिकवे, कपिल संग काम करने पर दिया ये हिंट

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर ने हाल ही में कपिल शर्मा संग काम करने को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-06-11 10:56 GMT

सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sunil Grover On Working With Kapil Sharma: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) आज भी लोगों का पसंदीदा कॉमेडी शो है। आज भी शो के कई पुराने एपिसोड सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रेंड करते रहते हैं। इस शो के होस्ट कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से लेकर हर किरदारों ने भारत के हर घरों में अपनी जगह बनाई है। फिर चाहे वो डॉक्टर गुलाटी हो या फिर बच्चा यादव सभी ने लोगों को बखूबी हंसाने का काम किया।

इस शो ने न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया। लोगों ने हर जगह इस शो को काफी पंसद किया है और शायद यहीं वजह है जो आज भी इतने सालों बाद ये शो हिट है। हालांकि कपिल शर्मा शो के फैन्स को उस वक्त निराशा हाथ लगी थी, जब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद (Kapil Sharma And Sunil Grover Controversy) हुआ और इस शो से डॉक्टर गुलाटी की विदाई हो गई।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

काफी सालों तक शो से जुड़े रहे सुनील

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) काफी समय तक कपिल शर्मा शो का हिस्‍सा रहे थे और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते थे। कई सालों तक उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। या यू कहें कि कपिल शर्मा शो को लोकप्रिय बनाने में सुनील ग्रोवर ने उल्लेखनीय योगादन दिया है। जब कपिल और सुनील साथ आते थे तो दर्शकों हंसते हंसते थक जाते थे। लेकिन कुछ अनबन के बाद सुनील इस शो से अलग हो गए और अब वे फिल्मों और वेब सीरीज में देखे जा रहे हैं।

हालांकि अभी भी फैंस कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के एक साथ आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा संग फिर से काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद दोनों कॉमेडियन के साथ काम करने के आसार दिखने लगे हैं।

सुनील ग्रोवर - कपिल शर्मा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

क्या फिर साथ आएंगे कपिल और सुनील?

दरअसल, सुनील ग्रोवर ने आरजे सिद्धार्थ कनन से बातचीत में कपिल संग काम करने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि फिलहाल अभी साथ काम करने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन अगर किसी दिन कुछ करने का मौका मिलता है तो हम दोनों जरूर साथ काम करेंगे। अब सुनील के इन बातों से यही हिंट मिल रहा है कि दोनों जल्द ही साथ काम कर सकते हैं।

सुनील के इस बयान के बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। क्योंकि कपिल के साथ हुई लड़ाई के बाद से दोनों साथ में एक साथ स्क्रीन पर नहीं आए हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुनील ग्रोवर कपिल संग अपने सभी गिले शिकवे मिटा कर एक साथ काम करने को तैयार हैं। खबरें ऐसी भी थी कि सलमान खान ने दोनों की लड़ाई को खत्म करने की कोशिश की थी।

साल 2017 में शो से बनाई थी दूरी

गौरतलब है कि साल 2017 में कपिल शर्मा संग हुई लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर ने शो से दूरी बना ली थी। सुनील का आरोप था कि कपिल ने उनके साथ बदतमीजी और गालीगलौच की। इस लड़ाई के बाद दोनों साथ में नहीं दिखाई दिए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News