Swayamvar Mika Di Vohti: शो पर आते ही लड़की ने कर दी ऐसी हरकत, मीका सिंह को कहना पड़ा कंट्रोल भाई कंट्रोल

Swayamvar: Mika Di Vohti: शो पर मीका सिंह के साथ एक लड़की ने कुछ ऐसा किया कि मीका खुद हैरान रह गए। इसके बाद मीका ने शॉक्ड होकर बोला कंट्रोल भाई कंट्रोल।

Update:2022-06-15 13:15 IST

Swayamvar: Mika Di Vohti (Image Credit-Social Media)

Swayamvar: Mika Di Vohti: मीका सिंह (Mika Singh)का नया शो आजकल चर्चा में है वहीँ अब इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमे मीका सिंह के साथ एक लड़की ने कुछ ऐसा किया कि मीका खुद हैरान रह गए। इसके बाद मीका ने शॉक्ड होकर बोला कंट्रोल भाई कंट्रोल।

मीका सिंह आजकल अपनी दुलहनिया की तलाश में हैं जल्द ही उनका शो स्वयंवर:मीका दी वोटी ऑन एयर हो जायेगा। शो पर कई लड़कियों बीच मीका अपनी वोटी यानी दुल्हन की तलाश करेंगे। वहीँ इस शो का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे मीका सिंह खड़े होकर सभी लड़कियों का स्वागत कर रहे होते हैं तभी एक लड़की के एंट्री होती है और एंट्री करते करते पहले वो मीका को फ्लाइंग किस देती है और उसके बाद मीका को पकड़ कर चूमने लगतीं है। मीका हैरान परेशान होकर उसे कंट्रोल करने को बोलते हैं।

Full View

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को अपना दूल्हा बनाने के लिए देशभर से लड़कियों ने एंट्री भेजी थी जिसमे से मीका ने कुछ लड़कियों को शॉर्टलिस्ट किया अब ये सभी लड़कियां शो पर मीका के सामने आएँगी। वहीँ शो को लेकर मीका के साथ साथ उनके फ्रेंड्स भी काफी एक्साइटेड हैं। शो को मीका के दोस्त और मशहूर सिंगर शान होस्ट करेंगे । साथ ही समय समय पर इस शो में मीका के करीबी और खास दोस्त भी शो का हिस्सा बनेंगे जिनमे मीका के बड़े भाई दिलेर मेहँदी और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी शामिल हैं।

वहीँ अब इस शो का एक प्रोमो सामने आने से शो के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गयी है। दरअसल शो का एक प्रोमो काफी तेज़ी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की मीका के स्वयंवर में एंट्री करती है। सामने होते हैं इसके बाद वो सबसे पहले मीका सिंह के गले लगती है और उन्हें किस भी कर लेती है। इसके पहले लड़की मीका सिंह को सबके सामने 'आय लव यू' कहती है। जिसके बाद मीका सिंह शॉक्ड हो जाते हैं। इसके बाद मीका उस लड़की से कहते नज़र आते हैं , 'कंट्रोल भाई कंट्रोल।' इसके बाद लड़की भी मीका सिंह को जवाब देती है,वो कहती है."नहीं होता...।"

मीका का ये शो काफी दिनों से लोगों के बीच हॉट टॉपिक बना हुआ है लेकिन जल्द ही अब सभी का इंतज़ार खत्म होने वाला है। 

Tags:    

Similar News