Thama Advance Booking Start: जाने किस दिन से शुरू होगी थामा की एडवांस बुकिंग, इतना करेगी कलेक्शन
Thama Collection Day 1: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा पहले दिन कितना करेगी कलेक्शन और कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग जानिए
Thama Advance Booking Start Date (Image Credit-Social Media)
Thama Advance Booking Start: मैडॉक फिल्म की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Thama जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस हफ्ते दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के ट्रेलर और गाने को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो वहीं फिल्म के ट्रेलर के बाद अब जाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग पर अपडेट आया है। चलिए जानते हैं कब शुरू होगी थामा मूवी की एडवांस बुकिंग
थामा मूवी एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी (Thama Advance Booking Start Date)-
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म थामा जिसका काफी समय से दर्शकों को इंतजार था। अब जाकर इस दीवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दे कि Thama Movie की एडवांस बुकिंग कल से यानि 17 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। तो वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी।
फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही कहीं ना कहीं तय हो जाएगा। कि फिल्म कितना कलेक्शन कर सकती है। यदि मैडॉक के हॉरर-फिल्मों के रिकॉर्ड को चेक किया जाए तो मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या और स्त्री 2 को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। स्त्री 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
तो वहीं Thama Movie से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा-खासा कलेक्शन करेगी। यदि रिपोर्ट कि माने तो थामा मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रूपए (Thama Day 1 Collection) तक का कलेक्शन कर लेगी। लेकिन इसके कलेक्शन में गिरावट या बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा सकती है। क्योंकि फिल्म के साथ सिनेमाघरों में हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत रिलीज होगी। जिसकी वजह से फिल्म असर पड़ सकता है। तो वहीं Thama Movie का वास्तविक कलेक्शन फिल्म के रिलीज होने के बाद पता चलेगा।