GOAT Collection Day 1: थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कलेक्शन ने उड़ाए होश

The Greatest of All Time Box Office Collection Day 1: थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं पहले दिन कितना किया कलेक्शन

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-09-05 11:00 GMT

The Greatest of All Time Box Office Collection Day 1

GOAT Collection Day 1: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की एक्शन-थ्रिलर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें Thalapathy Vijay ने डबल किरदार प्ले किया है। फिल्म के एडवांस बुकिंग से ही ये तय हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल तगड़ा कलेक्शन कर सकती हैं। और थलापति विजय के करियर की ये ब्लॉकबस्टर फिल्मों में जुड़ सकती हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग यूके में काफी पहले ही शुरू हो गई थी। उसके साथ ही फिल्म हिंदी दर्शकों के लिए काफी बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने पहले दिन कितना कलेक्शन (The Greatest of All Time Collection Day 1) किया है। 

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन (The Greatest of All Time Box Office Collection Day 1)-

थलापति विजय के फैंस को उनकी फिल्म The Greatest of All Time का काफी बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि इससे पहले उन्होंने अपने हीरो को लियो में आखिरी बार देखा था। थलापति विजय हर बार की तरह इस बार भी The Greatest of All Time के माध्यम से दर्शकों के सामने एक बेहतरीन कहानी लेकर आए हैं। वेंकटन प्रभु के निर्देशन में बनी फिल्म The Greatest of All Time इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने वाली है। ये इसके एडवांस बुकिंग से ही तय हो गया था। इसके साथ ही फिल्म Shraddha Kapoor की फिल्म Stree 2 की कमाई पर भी असर डाल सकती है। 

कमल हसन की फिल्म Indian 2 के पहले दिन के कलेक्शन से कही गुना आगे निकल चुकी है। थलापति विजय की फिल्म The Greatest of All Time यदि हम गेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (GOAT Collection Day 1) की बात करें तो फिल्म ने सिनेमाघरों में पहले दिन अबतक 24 करोड़ रूपए (The Greatest of All Time Collection Day 1)  तक का कलेक्शन किया है। 

Tags:    

Similar News