इस खास अंदाज में मनाएंगे दीपिका और रणवीर अपनी 1st Anniversary

कहते हैं अपोजिट अट्रेक्ट्स और दीपिका और रणवीर के केस में बिल्कुल साफ देखने को मिलता है। बॉलीवुड की वो जोड़ी जिनके मिसाल देते लोग नहीं थकते हैं। दोनों

Update: 2019-11-13 05:11 GMT
इस खास अंदाज में मनाएंगे दीपिका और रणवीर अपनी 1st Anniversary

मुंबई: कहते हैं अपोजिट अट्रेक्ट्स और दीपिका और रणवीर के केस में बिल्कुल साफ देखने को मिलता है। बॉलीवुड की वो जोड़ी जिनके मिसाल देते लोग नहीं थकते हैं। दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार दोनों की आंखों में बखूबी झलकता है। बॉलीवुड में अगर लवेलबल जोड़ी का नाम लिया जाए तो उसमें दीपवीर यानि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता। दोनों ने गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर तो एक-दूसरे का साथ दिया ही। मगर ये साथ तब और मजबूत हो गया जब दोनों ने अपनी पूरी जिंदगी एक-दूसरे के नाम कर दी।

पूरे हुआ शादी का एक साल

दोनों की शादी को एक साल भी पूरे होने वाले हैं और ऐसा लगता है मानो जैसे कल ही दोनों की शादी हुई हो। दोनों ने पिछले साल 14-15 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में इटली की सबसे ख़ूबसूरत जगहों में से एक लेक कोमो में शादी रचाई थी। अब आप शायद ये सोच रहे हों कि दोनों कि शादी का जब एक साल पूरे हो गया है तो दोनों अपनी एनीवर्सरी कहां और कैसे सेलीब्रेट करेंगे। तो चलिए हम आपको आपके फेवरिट स्टार्स के प्लान के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रिक्स सम्मेलन: ब्राजील में है पीएम मोदी, आज पुतिन व जिनपिंग करेंगे इन मुद्दों पर बात

इस अंदाज में सेलिब्रेट करेंगे सालगिरह

दीपिका और रणवीर एक अलग अंदाज में अपनी एनीवर्सरी सेलीब्रेट करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अपने इस खास दिन पर भगवान का आशीर्वाद लेने तमिलनाडु के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर जाएंगे। उसके बाद दोनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे और मत्था टेकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपवीर 13 नवंबर को मुम्बई से तिरुपति के लिए रवाना होंगे। फिर उसके बाद अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगे। लेकिन इस दौरान दीपवीर अकेले नहीं होंगे, बल्कि उनके साथ दोनों के नजदीकी परिवार के सदस्य भी होंगे।

दोनों 14 नवंबर को पहले तिरुपति मंदिर जाएंगे उसके बाद वहीं से पद्मावति मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। फिर दोनों अपने परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के लिए रवाना होंगे और 15 नवंबर को मुंबई वापस लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें: फिर जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, 437 पर पहुंचा AQI

Tags:    

Similar News