विवादों में मुकेश खन्नाः महिलाओं पर कर दिया इतना गंदा कमेंट, हो रही थू थू

मुकेश खन्ना का विवादों के साथ गहरा नाता बन चुका है। बीते कुछ दिनों से मुकेश खन्ना अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी कई बार मुकेश खन्ना अजब-गजब बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।

Update: 2020-10-31 10:51 GMT
विवादों में मुकेश खन्नाः महिलाओं पर कर दिया इतना गंदा कमेंट, हो रही थू थू

मुंबईः धारावाहिक 'महाभारत' भीष्म पितामह मुकेश खन्ना, टीवी पर चर्चित शो 'द कपिल शर्मा शो' का न्योता ठुकराकर इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' को वाहयात और घटिया बताया था, वहीं इससे पहले तक वह नेपोटिज्म (Nepotism) पर एक के बाद एक कई विवादित बयान दे चुके थे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का बयान देकर बवाल मचाया हो। अब अपने नए बयान से एक फिर विवादों में हैं। मामला है 'मी टू' का जिसपर उन्होंने विवादित टिपण्णी की है।

मुकेश खन्ना अजब-गजब बयानों के चलते सुर्खियों में

मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा के बहुचर्चित धार्मिक धारावाहिक 'महाभारत' में 'भीष्म पितामह' और सुपर पावर बेस्ड 'शक्तिमान' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनायी थी। मुकेश खन्ना का विवादों के साथ गहरा नाता बन चुका है। बीते कुछ दिनों से मुकेश खन्ना अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी कई बार मुकेश खन्ना अजब-गजब बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।

मीटू पर विवादित टिप्पणी

हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना महिलाओं और मीटू पर विवादित टिप्पणी देते नजर आ रहे हैं। मुकेश खन्ना का यह वीडियो कुछ पुराना है, लेकिन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां, सोशल मीडिया यूजर मुकेश खन्ना के इस वीडियो में उनके दिए बयान पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी देखें: अखिलेश का पलटवारः बीजेपी के साथ मिल गए लोग, कर दिया बेनकाब

'मर्द अलग होता है औरत अलग होती है।'

जिसमें वह कहते हैं कि 'मर्द अलग होता है औरत अलग होती है। औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी बोल जाता हूं कि प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है मी-टू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं।'

ये भी देखें: लॉकडाउन फिर से लागू: कोरोना की नयी लहर, इन देशों में हालात हुए खतरनाक

प्रॉब्लम यहीं से शुरू होती है

'लोग वुमन लिव की बात करेंगे, लेकिन मैं आपको बता दूं कि प्रॉब्लम यहीं से शुरू होती है। सबसे पहला जो मेंबर सफर करता है, वह घर का बच्चा होता है। जिसको मां नहीं मिलती। आया के साथ बैठकर क्योंकि सास भी कभी बहू देख रहा होता है। वो जबसे शुरुआत हुई, उसके बीच में यह शुरुआत हुई कि मैं भी वही करूंगी, जो मर्द करता है। नहीं, मर्द, मर्द है औरत, औरत है।'

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News