Vikrant Massey अपने नाम के आगे लगाते हैं मैसी जानिए कौन-सी जाति होती है मैसी

Vikrant Massey Cast: 12वीं फेस अभिनेता विक्रांत मैसी नाम के आगे लगाते है मैसी जानिए क्या मतलब होता है मैसी का और इनके बारे में उन चीजों को जिससे हैं आप अंजान

Update:2025-07-02 11:11 IST

 Vikrant Massey Cast And Religion (Image Credit- Social Media)

Vikrant Massey News: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिसके पीछे की वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म आँखों की गुस्ताकियाँ जिसका कल ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में Vikrant Massey के अपोजिट संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर है। इस फिल्म में एक अंधे संगीतकार की कहानी को दर्शाया गया है। लेकिन आज हम विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जिक्र करने जा रहे हैं। जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। 

विक्रांत मैसी के बारे में कुछ अनकही बाते (Vikrant Massey Unknown Truth)-

विक्रांत मैसी का जन्म 3 अप्रैल 1987 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है। इन्होंने आर्ट और साइंस में ग्रेजुएशन किया हुआ है। विक्रांत मैसी ने एक बार बताया था कि वो धर्मनिर्पेक्ष परिवार में पले-बढ़े हैं क्योंकि उनके पिता ईसाई और माँ सिख है और उनका भाई इस्लाम धर्म को मानाता है। उनकी पत्नी हिंदू हैं और राजपूत ठाकुर है। और उनके घर में एक मंदिर है। जिनसे उन्होंने 2022 में कोर्ट मैरिज कर लिया था। इनकी पत्नी का नाम शीतल ठाकुर (Vikrant Massey Wife) है। विक्रांत मैसी की पत्नी पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। तो वहीं इनके एक बेटा भी है। जिसका नाम उन्होंने वरदान रखा हुआ है। तो वहीं विक्रांत मैसी ने अपने बेटे के रिलेजियन के कॉलम को खाली रखा है। 


विक्रांत मैसी के यदि निक नेम की बात करें तो उनका निक नेम सोनू (Vikrant Massey Nickname) है। तो वहीं यदि विक्रांत मैसी अपने नाम के आगे मैसी लगाते है। मैसी का प्रयोग कैथोलिक धर्म को मानने वाले ईसाई समुदाय के लोग करते हैं। 

विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरूआत 2004 में कहाँ हूँ मैं से की थी। तो वहीं बॉलीवुड में 2013 में लुटेरा फिल्म से फिल्मी करियर शुरू किया। 

विक्रांत मैसी आने वाले समय में आँखों की गुस्ताकियाँ में नजर आएं थे। 




Tags:    

Similar News