Welcome To The Jungle Cast Fees: अक्षय कुमार समेत 30 से भी ज्यादा सितारे फिल्म का हिस्सा हैं,फीस

Welcome To The Jungle Star Cast Salary: वेलकम टू द जंगल का टीजर जारी हो गया है, जानिए फिल्म की कास्ट ने कितनी ली फीस

Update:2026-05-16 12:51 IST

Welcome To The Jungle Cast Fees (Image Credit- Social Media)

Welcome To The Jungle Cast Fees: वेलकम टू द जंगल का आज टीजर जारी किया गया है। फिल्म का टीजर काफी ज्यादा पागलपन और कॉमेडी से भरपूर था। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। दर्शकों को फिल्म का टीजर बहुत पसंद आया है। तो वहीं फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म सिनेमाघरों में 22 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के आधे से ज्यादा सितारे दर्शकों को देखने को मिलने वाले हैं। बता दे किअहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल सहित 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं। शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, जाकिर हुसैन और सयाजी शिंदे और अन्य शामिल है। आज हम Welcome To The Jungle के कुछ स्टार कास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। 

वेलकम टू द जंगल मूवी कास्ट फीस (Welcome To The Jungle Movie Cast Fees)-

वेलकम टू द जंगल अक्षय कुमार फीस (Welcome To The Jungle Akshay Kumar Fees)-

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार ने Welcome To The Jungle के लिए 40-50 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। 

वेलकम टू द जंगल सुनील शेट्टी फीस (Welcome To The Jungle Suniel Shetty Fees)-

Welcome To The Jungle में सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। 

वेलकम टू द जंगल संजय दत्त फीस (Welcome To The Jungle Sanjay Dutt Fees)-

वेलकम टू द जंगल में संजय दत्त अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 6 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। 

वेलकम टू द जंगल दिशा पटानी फीस (Welcome To The Jungle Disha Patani Fees)-

वेलकम टू द जंगल के लिए दिशा पटानी ने 2.5 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। 

वेलकम टू द जंगल जैकलीन फर्नांडिश फीस (Welcome To The Jungle Jacqueline Farnandez Fees)-

वेलकम टू द जंगल के लिए जैकलीन फर्नांडिश ने 2.5 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। 

इसके अलावा वेलकम टू द जंगल के  लिए रवीना टंडन ने 2 करोड़ रूपए चार्ज किए है। परेश रावल ने 2 करोड़ रूपए तक चार्ज किए हैं। अरशद वारसी ने 2 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। श्रेयस तलपदे ने 70 लाख रूपए तक चार्ज किए हैं। तुषार कपूर ने 70 लाख रूपए तक चार्ज किया है। जॉनी लीवर ने 50 लाख रूपए चार्ज किए हैं। राजपाल यादव ने 30 लाख रूपए तक चार्ज किया है। मीका सिंह ने 40 लाख रूपए तक चार्ज किया है। किकू शारदा ने 15 लाख रूपए तक चार्ज किया है। लेकिन अभी तक वेलकम टू द जंगल के स्टार कास्ट के फीस के बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की गई है। 

Tags:    

Similar News