Toxic Postponed: यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जाने क्या है वजह
Yash Toxic Movie Postponed: केजीएफ फेम यश की टॉक्सिक मूवी पहले धुरंधर 2 की वजह से आगे बढ़ गई तो वहीं अब एक बार फिर से मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है
Yash Toxic Movie Postponed (Image Credit-Social Media)
Toxic Movie Postponed: साउथ के सुपरस्टार यश जिनकी फिल्म केजीएफ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। फिल्म के दो पार्ट्स बन चुके हैं। तो वहीं Toxic मूवी के माध्यम से एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है। तो वहीं फिल्म पहले रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के साथ यानि 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन धुरंधर 2 की प्रसिद्धी देखते हुए Toxic Movie की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। फिल्म के मेकर्स ने Toxic की नई रिलीज डेट 4 जून 2026 रखी थी। लेकिन एक बार फिर से Toxic Movie की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है।
यश ही फिल्म टॉक्सिक हुई पोस्टपोन (Yash Toxic Movie Postponed)-
बता दे कि यश की फिल्म टॉक्सिक अब 4 जून को भी रिलीज नहीं होगी। इसके लिए आज मेकर्स ने ऑफिशिय स्टेटमेंट जारी किया है। मेकर्स ने पोस्ट जारी करते हुए लिखा- कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और निर्माता फिलहाल वैश्विक वितरण सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि 'टॉक्सिक' को सभी बाजारों में दर्शकों तक उस स्तर पर पहुंचाया जा सके जिसकी फिल्म को जरूरत है। फिल्म की पटकथा यश और गीतु मोहनदास ने लिखी है और इसका निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है।
यश ने एक बयान में कहा, “कुछ फिल्में हम बनाते हैं, और कुछ फिल्में हमें याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ। टॉक्सिक ऐसी ही एक यात्रा रही है। सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म का प्रदर्शन करना और वैश्विक स्तर पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हमारे उस विश्वास को और पुख्ता कर दिया है जो हम हमेशा से मानते आए हैं—कि यह फिल्म दुनिया भर में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने की हकदार है। टॉक्सिक पूरी हो चुकी है, और हम फिलहाल वैश्विक वितरण और साझेदारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी रिलीज की तारीख में बदलाव करने का फैसला किया है। हालांकि हम पहले घोषित की गई 4 जून की तारीख को रिलीज नहीं करेंगे, बल्कि बाद में वैश्विक स्तर पर तय की गई तारीख पर रिलीज करेंगे। टॉक्सिक जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
उन्होंने आगे कहा, "ऐसे समय में जब भारतीय सिनेमा अपनी पहचान बना रहा है और वैश्विक मंच पर अपार संभावनाओं के साथ कदम रख रहा है, हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि हम स्तर को और ऊंचा उठाएं। एक अभिनेता और निर्माता के रूप में, मैं इस क्षण को भारतीय फिल्म उद्योग और हम सभी के लिए अपना योगदान देने के अवसर के रूप में देखता हूं, ताकि हमारी फिल्म दुनिया तक उस प्रभाव के साथ पहुंचे जो इसे पहुंचाना चाहिए। हर कदम और हर बदलाव में आपका समर्थन मेरे साथ रहा है, और मैं इसके लिए अत्यंत आभारी हूं। कुछ कहानियों के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है। कुछ यात्राओं के लिए यह जरूरी होता है। हम आपको एक ऐसी फिल्म देने का वादा करते हैं जिसका आप आनंद लेंगे और जश्न मनाएंगे - एक ऐसी फिल्म जो भारतीय सिनेमा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण साबित होगी।"
टॉक्सिक मूवी नई रिलीज डेट (Toxic Movie New Release Date)-
टॉक्सिक मूवी की नई रिलीज डेट अभी जारी नहीं की गई है। फिल्म के किरदारों समेत फिल्म का टीजर भी जारी किया जा चुका है। अब देखने लायक होगा कि मेकर्स टॉक्सिक मूवी की नई रिलीज डेट क्या तय करते हैं। टॉक्सिक मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी।