Fact Check: यह है दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, पाकिस्तान की बताई जा रही?

Fact Check: वायरल तस्वीर एक कोलाज के रूप में है, इसमें महिला की तीन तस्वीरें हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-10-03 07:02 GMT

Fact Check: यह है दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला (social media)

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है की यह महिला दुनिया की सबसे उम्रदराज है। इतना ही नहीं यह महिला पाकिस्तान की बताई जा रही है। ऐसे में कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए इस तस्वीर को झूठा बताया है। आखिर इस तस्वीर की पीछे की कहानी क्या है। क्या है उम्रदराज महिला की वायरल तस्वीर के पीछे का सच? जानिए।



 वायरल तस्वीर में क्या है?

 वायरल तस्वीर एक कोलाज के रूप में है, इसमें महिला की तीन तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में महिला को क्लोजअप के रूप में दिखाया जा रहा है, दूसरी में भी क्लोजअप है। वहीं, तीसरी तस्वीर में महिला झुकी हुई चल रही है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है ये पाकिस्तान की रहने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला है। महिला 29 सितंबर को अपना 217वां जन्मदिन मना रही है। 

जांच पड़ताल में सामने आई यह सच्चाई

जब इस तस्वीर की जांच पड़ताल की गई तो पता चला की तीनों तस्वीरों के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। ये तीनों तस्वीरें एक ही महिला की नहीं हैं। हमने जब गूगल के रिवर्स इमेज टूल का इस्तेमाल किया तो YouTube पर अपलोड एक वीडियो का लिंक मिला, जिससे पता चला कि इन तीनों में से एक तस्वीर उसी वीडियो से ली गई है। उस वीडियो में भी यही लिखा हुआ था, महिला की उम्र 217 साल नहीं, बल्कि 300 साल है। वहीं, दूसरी वायरल तस्वीर को सर्च किया गया, तो कई लिंक मिले, जिसमें दावा किया गया था कि ये तस्वीर एक चीनी हर्बलिस्ट और मार्शल आर्टिस्ट ली ची यूएन की है।


यह है दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला

 जब हमने सबसे उम्रदराज महिला का रिकॉर्ड जानना चाहा तो जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला के रूप में सामने आई हैं। उनका जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ। वह 117 साल की है। वहीं, 10 सितंबर 2021 को स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया आधिकारिक तौर पर 112 साल और 211 दिन की उम्र में जिंदा रहने वाला बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

Tags:    

Similar News