Fact check: क्या भारत में तालिबानी बिजली कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह तालिबानी का है...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-09-05 09:49 GMT

बिजली कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही?  (सोशल मीडिया)

Fact Check News in Hindi :  अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लगातार सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ चीज़े वायरल हो रही है। इस बार तालिबान के नाम पर कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि देश के अंदर पैदा हो रहे तालिबानियों का क्या किया जाए? वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिजली कंपनी के एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो भारत का बताया जा रहा है। वहीं, धमकी देने वाला शख्स मुस्लिम है और उसे कथित रूप से उसे तालिबानी कहा जा रहा है।

वीडियो एक साल पुराना है

जब इस वीडियो की जांच पड़ताल की गई, तो पता चला कि ये वीडियो भारत का नहीं है। बल्कि, करांची का है वो भी एक साल पुराना है। वहीं, अगर वीडियो को गूगल पर सर्च किया जाएगा तो इस वीडियो से संबंधित कई वीडियो मिल जाएंगे। जांच में पता चला है कि वीडियो कराची की एक बिजली कंपनी का है। यह वीडियो 27 जुलाई 2020 का है। वीडियो के जरिए बताया जा रहा था कि बिजली चोर को कैसे रंगे हाथों पकड़ा गया। बता दें कि यह वीडियो तब का है जब अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा नहीं हुआ था।

क्या है फैक्ट चेक?

पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि यह वीडियो गलत है, इसे गलत नजरिये से दिखाया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है, "सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो एक साल पुराना है। वह तालिबानी नहीं है। फैक्ट के दौरान जो खबरे सही नहीं होती है उन्हें फेक न्यूज करार दे दिया जाता है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाता है, ताकि लोगों तक असली सच्चाई पहुंच सकें। सोशल मीडिया पर  इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं।

Tags:    

Similar News