Fact check: टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज में पुतिन को हिटलर के रूप में दिखाया, जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई

Fact check: रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन (ukraine news) पर अपने कार्रवाई को लेकर दुनियाभर में शांति पसंद लोगों के निशाने पर हैं। प्रतिष्ठित पत्रिका 'टाइम' (time magazine) के कवर पर हिटलर के रूप में दिखाया गया है।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-28 17:40 GMT

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन- फेक इमेज : Photo - Social Media

Lucknow: सोशल मीडिया (Social Media News) पर वैसे तो फर्जी खबरों, तस्वीरों औऱ वीडियो (Fact check) की कमी नहीं रहती। लेकिन रूस द्वारा यूक्रेन पर चढ़ाई (russia ukraine war) करने के बाद मानो इन फर्जी चीजों की बाढ़ से आ गई है। पूरा सोशल मीडिया इन फर्जी खबरों से पट गया है। इन दिनों रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) यूक्रेन (ukraine news) पर अपने कार्रवाई को लेकर दुनियाभर में शांति पसंद लोगों के निशाने पर हैं। उनकी तीखी आलोचना की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रतिष्ठित पत्रिका 'टाइम' (time magazine) के कवर पर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल पुतिन की फोटो

प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन (time magazine) का कवर फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कवर फोटो में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन नजर आ रहे हैं। वहीं पुतिन की तस्वीर में दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर की झलक बतायी गई है। इसके जरिए दावा किया गया है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद टाइम मैगजीन ने अपने लेटेस्ट कवर में पुतिन को हिटलर बताया है। सोशल मीडिया पर इसे जमकर वायरल किया जा रहा है। लोग इसपर कमेंट भी खूब कर रहे हैं।

ओरिजनल इमेज: Photo - Social Media 

क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल (photo viral on social media) हो रहे इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमने टाइम मैगजीन की आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को चेक किया। जहां हमें 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई उनकी लेटेस्ट कवर फोटो मिली। इसमे रूसी सेना के टैंक का फोटो है। फोटो के साथ एक पंक्ति भी लिखी हुई है जो इस तरह है – इतिहास की वापसी, कैसे पुतिन ने तोड़ा यूरोप का सपना।

इससे स्पष्ट होता है कि सोशल मीडिया पर वायरल की गई टाइम मैगजीन की फोटो गलत है। उसे एडिट किया गया है। हकीकत में टाइम मैगजीन के कवर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बजाय रूसी सेना के टैंक की फोटो है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News