Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर का वायरल हुआ ये आखिरी गाना, जानिए पूरा सच

Lata Mangeshkar : लता मंगेशकर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा सच

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-06 07:21 GMT

Lata Mangeshkar (Social Media)

Lata Mangeshkar : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज निधन (Lata Mangeshkar) हो गया है। उनके निधन से पूरा देश सदमे में है। लता मंगेशकर ने 20 भाषाओं में 30000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक अपनी सुरीली आवाज से दुनिया को सम्मानित किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। फिल्मी दुनिया में उनकी पहचान हमेशा एक पार्श्व गायिका के रूप में रही है। कई लोग उनकी आवाज को मां सरस्वती की देन मानते हैं। इस बीच लता मंगेशकर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

 सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर ने 90 साल में आखिरी गाना रिकॉर्ड करने का निर्णय लिया था। इस गाने के बाद उनकी आवाज में कुछ रिकॉर्ड नहीं होगा। पोस्ट में यूजर ने लता की आवाज में एक मराठी गाना भी अटैच किया है 'आता विसाव्याचे क्षण' इस गाने के बोल हैं, जिसका मतलब है 'अब ये समय आराम करने का है।' इस वीडियो को अभी तक सवा लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।


  पोस्ट में किया गया यह दावा

पोस्ट में बताया गया कि ये लता जी का गाया हुआ आखिरी गाना है। गाने के भावुक कर देने वाले बोल और मसला लता जी से जुड़ा होने की वजह से दूसरे फेसबुक यूजर्स ने इस पोस्ट पर आसानी से यकीन कर लिया। साथ ही इस पोस्ट को ज्यादातर लोगों ने अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट भी किया।

5 साल पुराना है ये वीडियो 

बता दें कि ये गाना लगभग 5 साल पुराना है। लता मंगेशकर ने दिसंबर 2018 में एक इंटरव्यू में इस बात को नकार दिया था। उन्होंने कहा था की वो रिटायर हो रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'मैं अपनी आखिरी सांस तक गाना चाहूंगी'। इस पोस्ट को शेरिंग वांगड़ी लेपचा नाम के फेसबुक यूजर ने 16 दिसंबर 2018 को इसे पोस्ट किया था।

Tags:    

Similar News