Twitter में आया नया फीचर, Instagram और Facebook स्टोरीज को देगा टक्कर

Update: 2020-03-05 09:35 GMT

नई दिल्ली: Instagram और Facebook की तरह Twitter भी स्टोरी फीचर पर काम कर रही हैं। Twitter ने इस फीचर को Fleet का नाम दिया है। कंपनी के मुताबिक, Fleets को रीट्वीट नहीं किया जा सकेगा। साथ ही इसे लाइक भी नहीं किया जा सकेगा। लेकिन इनका रिप्लाई यूजर्स जरूर कर पाएंगे। हालांकि, यह रिप्लाई दूसरे यूजर को डायरेक्ट मैसेज के तौर पर दिखाई देगा।

Instagram और Facebook की तरह शेयर कर सकेंगे स्टोरी-

अभी तक आप Twitter पर आप सिर्फ Tweet कर सकते थे। इसके अलावा फेसबुक और वॉट्सऐप की तरह Twitter पर स्टोरी और स्टेटस का फीचर नहीं है। लेकिन Twitter अभी Fleet नाम के इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

Twitter के प्रोडक्ट लीड और Periscopeco के को-फाउंडर Kayvon Beykpour ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर इस फीचर की जानकार दी है। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें Fleets की झलक मिली है।



इस नए फीचर के तहत आप जब ट्विटर पर कुछ पोस्ट करेंगे तो ये एक अलग टाइमलाइन में दिखेगा। इतना ही नहीं ये 24 घंटे में खुद से गायब हो जाएगा। ठीक इसी तरह जैसे वॉट्सऐप और फेसबुक के स्टेटस और स्टोरी के साथ होता है।

कंपनी के मुताबिक अब यूजर्स को दूसरे तरीके से बातचीत का फीचर दिया जा रहा है जिसमें कम प्रेशर और ज्यादा कंट्रोल होगा। कंपनी ने कहा है कि ये फीचर ब्राजील से शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कसाब को जिंदा गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला ये शानदार तोहफा

Fleet नाम का है फीचर-

Twitter ने इस फीचर को Fleet का नाम दिया है। अब Tweet के साथ यूजर्स Fleet भी कर पाएंगे। Fleet करने के लिए यूजर्स के लिए नया Plus बटन ऐड किया गया है। जहां पर क्लिक करके Fleet कर सकते हैं। जिससे यूजर्स चाहें तो फोटोज, GIF और वीडियोज भी पोस्ट कर सकते हैं। जैसे ही आप Twitter पर Fleet करेंगे वो फेसबुक स्टोरी की तरह ऊपर के एक नए टैब में आ जाएगा।

आपने जिन अकाउंट्स को फॉलो किया है उनके Fleets आपको ऊपर के टैब में दिखेंगे। आप किसी Fleet को Retweet नहीं कर पाएंगे। हालांकि यहां इमोजी के जरिए उन Fleets को रेस्पॉन्ड कर सकते हैं। जैसे फेसबुक पर रिएक्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें: राहत भरी खबर: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- देश कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार, घबराए नहीं

Tags:    

Similar News