Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी के लिए इस 5 Ideas से करें शानदार सजावट

Ganpati Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी जल्द ही शुरू होने जा रहा है।आप अपने घर में बप्पा का स्वागत करने के लिए अपने घर की सफाई में व्यस्त होंगे।मैरीगोल्ड टच आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-29 14:10 GMT

Ganesh Chaturthi DIYs Decoration (Image: Social Media)

Ganpati Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने घर में बप्पा का स्वागत करने के लिए अपने घर की सफाई में व्यस्त होंगे। अगर आप गणपति मंडप की सजावट को लेकर कुछ नए विकल्प की तलाश कर रहें हैं तो हम आपको यहां कुछ आइडिया दे रहें हैं, जिससे आप बप्पा के मंडप की सजावट और अपने घर की सजावट आसानी से और शानदार कर सकते हैं:   

मैरीगोल्ड टच

अगर आप सजावट के लिए क्लासिक लुक चाहते हैं तो मैरीगोल्ड टच आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। दरअसल गेंदा सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जो चमक और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक है और हिंदू कथाओं के अनुसार बहुत महत्व रखता है। इसलिए भगवान गणेश को रखने के लिए और अधिक दीवार को सुंदर दिखाने के लिए, गेंदे के फूल को ऊपर से नीचे तक सीधे लटका दें या कई गेंदे के तारों से सजा सकते हैं। यह काफी आसान प्रक्रिया है। घर पर गणपति के कोने को बहुत सुंदर दिखा सकती है। 

फूल और पत्ते

फूल और पत्ते सजावट के लिए कई सालों से उपयोग किए जा रहे हैं। इससे प्राकृतिक लुक भी आता है और आप हरे भरे पर्यावरण से भी जुड़े रहते हैं। आप इनको अपने डेकोर में कई रचनात्मक तरीकों से शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप सजावटी मिट्टी के बर्तन लें और उनमें केले के कुछ बड़े पत्ते डाल दें और उन्हें अलग-अलग जगहों पर रख दें। आप फूल और पत्ते के साथ एक गोल अंगूठी के आकार देकर इसे अपने गणपति मंडप पर लटका सकते हैं। 

बल्ब लटकाएं

गणपति बप्पा का स्वागत अगर आप पूरे धूमधाम से कर रहें हैं तो घरों को भी अच्छे से सजाएं। DIYs के इस्तेमाल से आप अपने घर के साथ साथ छतों और बाहर के हिस्सों को भी सजा लें। इसके लिए आप छत पर कुछ रोशनी या बल्ब लटकाएं। कुछ पेस्टल पेपर रफल्स के साथ उन्हें हैंगिंग लुक दें। इसे पूरी छत पर चिपका दें। यह बहुत आसान DIY है, इससे आपका छत बहुत खूबसूरत दिखेगा। 

मिट्टी के बर्तन के फूल और मोमबत्तियां

गणेश चतुर्थी पर अपने घरों को मिट्टी के बर्तन, फूल और मोमबतियों से भी सजाएं। दरअसल फूलों की पंखुड़ियों, पानी, टहनियों या तैरती मोमबत्तियों से भरे मिट्टी के बर्तन , इसे आपकी सजावट में एक खुबसूरती जोड़ सकते हैं। मिट्टी के बर्तन, फूल और मोमबतियां एक क्लासिक लुक देंगी, जो आपकी घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगी।

कागज के फूल

अगर आप गणपति के फूलों की सजावट पसंद करते हैं, तक आप कई तरह से सजा सकते हैं। हालांकि असली फूल के अलावा आप कागज के फूलों पर विचार कर सकते हैं। ये न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि आप इन्हें अगले साल फिर से भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे यह गणपति के फूलों की सजावट के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन बन जाएंगे। आप दिवाली और अन्य उत्सव की सजावट के लिए भी एक ही फूल का उपयोग कर सकते। 

Tags:    

Similar News