Up Election 2022 : टिकट कटने पर सांसद व कैबिनेट मंत्री का फूंका गया पुतला

Up Election 2022 : चंदौली कचहरी के सामने सांसद महेन्द्र नाथ पांडेय का पुतला फूंका गया, टिकट काटे जाने से साधना सिंह के समर्थक नाराज हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-02-13 08:31 IST

टिकट कटने पर सांसद व कैबिनेट मंत्री का फूंका गया पुतला

UP Election 2022 : चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी की मुगलसराय से विधायक साधना सिंह व चकिया से शारदा प्रसाद का टिकट कटने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नाराज दिख रहे हैं। इस दौरान साधना सिंह के समर्थक सड़क पर उतर गए और चंदौली कचहरी के सामने एकत्रित होकर केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का पुतला फूंक कर विरोध जताने लगे। 

पार्टी द्वारा प्रत्याशी का चयन पार्टी विरोधी

 इस मौके पर संघ से जुड़े विद्यासागर गुप्ता ने आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा प्रत्याशी का चयन पार्टी विरोधी है। इससे भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में गहरा झटका लगेगा। पार्टी को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए, ताकि एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को मुगलसराय विधानसभा में जीत हासिल हो सके।

बीजेपी ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी

 आपको बता दें कि शनिवार को 9 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मुगलसराय की भाजपा विधायक साधना सिंह का टिकट काटकर भाजपा नेता रमेश जायसवाल को टिकट दे दिया था। इसी बात को लेकर साधना सिंह के समर्थक नाराज थे और चंदौली कचहरी के सामने जमा होकर केंद्रीय मंत्री और चंदौली के सांसद और उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की।

 इस घटना के बाद से एक बार फिर से मुगलसराय की राजनीति का एक गरमा गई है। सांसद और जिलाध्यक्ष के पुतला दहन के बाद विधायक समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और मुगलसराय विधानसभा में भाजपा में फूट नजर आ रही हैं।

मौके पर ये रहें मौजूद

 बताया जा रहा है कि पुतला फूंकने वालों में विजय सिंह, संदीप सिंह, गुड्डू सिंह, गुड्डू गुप्ता, सोनू सिंह, अजय सिंह, संतोष जायसवाल, समर बहादुर सिंह, टिंकल सिंह, शुभम सिंह जैसे लोग उपस्थित थे।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Tags:    

Similar News