Exit Poll Results In Goa: गोवा में कांग्रेस दिख रही नम्बर एक पोजीशन में, लेकिन मामला होगा बहुत करीबी

Exit Poll Results In Goa: गोवा में एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 14 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है। उसके बाद भाजपा को 13 से18 सीटें मिल सकती हैं।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-07 15:39 GMT

गोवा में एग्जिट पोल के नतीजे: Photo - Social Media

New Delhi: गोवा में एग्जिट पोल के नतीजे (exit poll results in goa) त्रिशंकु विधानसभा की तरफ इशारा कर रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस (Congress) बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार सबसे खराब स्थिति आम आदमी पार्टी की होगी। गोवा (Goa Assembly Election 2022) में 40 सदस्यीय असेंबली का चुनाव करने के लिए 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान किया गया था। मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

- टाइम्स नाउ - वीटो एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस 16 सीटें जीत सकती है जबकि भाजपा के खाते में 14 सीटें आती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी को मात्र 4 सीट मिलने की संभावना है। छह सीटें अन्य को मिलने का अनुमान है।

- जी न्यूज़ के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 14 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है। उसके बाद भाजपा को 13 से18 सीटें मिल सकती हैं। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) गठबंधन को 2 से 5 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य 1 से 3 सीटें जीत सकते हैं।

जी के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन 33 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रहा है। भाजपा 31 फीसदी वोट शेयर के साथ कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकती है। ज़ी एग्जिट पोल के मुताबिक, एमजीपी गठबंधन, आप और अन्य को 12-12 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है।

- जन की बात सर्वे के अनुसार, भाजपा (BJP) के खाते में 13 से 19 सीटें आ सकती हैं जबकि कांग्रेस के पास 14 से 19 सीटें आ सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 1 या 2 सीट मिल सकती है, जबकि अन्य 4 से 8 सीट पा सकते हैं।

- पी-मार्क एग्जिट पोल भाजपा को 13 से 17 सीटें, कांग्रेस -जीएफपी को भी 13 से 17 सीटें और आम आदमी पार्टी को 2 से 6 सीटें दे रहा है। इसके अनुसार, टीएमसी - एमजीपी के 2-4 सीटें जीतने की उम्मीद है और वह किंगमेकर के रूप में उभर सकता है।

- इंडिया टुडे - एक्सिस माई इंडिया सर्वेक्षण (Axis My India Survey) भाजपा के लिए 14-18 सीटों की भविष्यवाणी करता है जबकि कांग्रेस को 15-20 सीटें हासिल होने की उम्मीद है।

- सीएनएक्स सर्वेक्षण ने बीजेपी गठबंधन को 16 से 22, कांग्रेस गठबंधन को 11से 17, आप को 2 और अन्य को 5 से 7 सीटें दी हैं।

त्रिशंकु नतीजों की तरफ इशारा

इस बार के एग्जिट पोल ने 2017 के त्रिशंकु नतीजों की याद को ताज कर दिया है जब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद सत्ता से बीजेपी (BJP) को दूर रखने में नाकाम रही थी।

Tags:    

Similar News