Goa Election 2022 : गोवा में प्रशांत किशोर के की कंपनी I-PAC के ठिकानों पर पुलिस रेड, गांजा के साथ एक गिरफ्तार

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के एक कर्मचारी को पोरवोरिम शहर से गिरफ्तार भी किया। बताया जा रहा है कि उस आरोपी के पास से गांजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-02-12 05:44 GMT

prashant kishor company one i pac 

Goa Election 2022 : गोवा भी देश के उन पांच राज्यों में है जहां आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव (Goa Election 2022) होने वाले हैं। इस बार यहां बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी भविष्य के लिए अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है। ममता बनर्जी की इस राजनीतिक महत्वाकांक्षा को हकीकत में बदलने की कोशिश चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) और उनका संगठन' I-PAC' कर रहा है। लेकिन, ताजा खबर है कि प्रशांत किशोर की कंपनी के ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा है।

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के एक कर्मचारी को पोरवोरिम शहर से गिरफ्तार भी किया। बताया जा रहा है कि उस आरोपी के पास से गांजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ है। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को पोरवोरिम के कई बंगलों में रेड मारा। बता दें, कि यहां 8 बंगले प्रशांत किशोर की कम्पनी I-PAC ने किराए पर ले रखे हैं। इस रेड के दौरान ही I-PAC के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शख्स की उम्र 28 साल के करीब है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

ढाई साल से टीएमसी के लिए काम कर रहे पीके 

जानकारी के लिए आपको बता दें, कि गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होने हैं। बीते करीब ढाई साल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए रणनीति तैयार कर रहे प्रशांत किशोर गोवा में भी पार्टी का काम संभाल रहे हैं।

ममता से रिश्तों में खटास की खबर 

हालांकि, ये अलग बात है कि कुछ दिनों से प्रशांत किशोर और ममता बनर्जी के बीच रिश्तों में खटास की खबरें मीडिया में आईं हैं। यह पहली बार नहीं है, कि प्रशांत किशोर की किसी पार्टी से रिश्तों में खटास आई है ,इससे पहले नीतीश कुमार, कांग्रेस, जगनमोहन रेड्डी से भी रिश्तों में खटास की खबर आ चुकी है।   

Tags:    

Similar News