Goa Elections 2022: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों ने जारी की लिस्ट, देखें...

Goa Elections 2022: गोवा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन दूर रह गए हैं। इसी सिलसिले में आज कांग्रेस पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी किया है।

Newstrack :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-01-18 10:35 GMT

कांग्रेस पार्टी

Goa Elections 2022: पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का घोषणा कर दिया है। जिसके बाद से सभी राजनीतिक दल अपना अपना समीकरण ठीक करने में लगे हुए हैं। इन्हीं सबके बीच आज कांग्रेस पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने 9 उम्मीदवारों का एक लिस्ट जारी कर दिया है।

गोवा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट

1. मेघा श्याम रावत

2. अमन लोटिकार

3. मिशेल लोबो

4. विकास प्रभूदेसाई

5. एंटोनी एल फर्नांडीस

6. धर्मेश सगलानी

7. लावू ममलेकर

8. जनार्दन भंडारी

9. प्रसाद गोंकार

कल ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति का एक बड़ा बैठक हुआ इस बैठक में गोवा चुनाव के उम्मीदवारों के बीच बात हुई। जिसके बाद आज कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी है। बता दें इस बार गोवा विधानसभा चुनाव के सियासी अखाड़े में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी जैसी पार्टियां भाग ले रही हैं।

इस बार के गोवा विधानसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल का गठबंधन होने का संभावना है। लेकिन इस गठबंधन के लिए अभी भी टीएमसी रोड़ा बना हुआ है। टीएमसी चाहता है कि इस चुनाव में वह मुख्य भूमिका में रहे जिसके लिए उसने कांग्रेस पार्टी को गठबंधन का प्रस्ताव भी भेजा था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन यह कहते हुए ठुकरा दिया कि कांग्रेस ऐसा गठबंधन नहीं कर सकती जिसमें पार्टी मुख्य भूमिका निभा सके। गौरतलब है कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है जिसके लिए अरविंद केजरीवाल लगातार प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

गोवा चुनाव का शेड्यूल

चुनाव आयोग ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार गोवा विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा। सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 14 फरवरी को होंगे। वहीं चुनाव का परिणाम अन्य चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 28 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं नामांकन वापस लेने के लिए 31 जनवरी तक का समय होगा।

Tags:    

Similar News