Goa: प्रमोद सावंत फिर बनेंगे गोवा के मुख्यमंत्री! देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा नेतृत्व को भेजा नाम

Goa Next CM 2022: सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस की पहली पसंद वर्तमान सीएम प्रमोद सावंत ही हैं।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shreya
Update: 2022-03-12 07:08 GMT

प्रमोद सावंत (फोटो साभार- ट्विटर) 

Goa Next CM 2022: गोवा के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) एक बार फिर गोवा के मुख्यमंत्री (Goa Next CM News) पद की कुर्सी पर विराजमान हो सकते हैं। गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) के मद्देनज़र आए नतीजों के चलते राज्य की कुल 40 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने कुल 20 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं इसकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस मात्र 12 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है।

गोवा विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 21 विधायकों का समर्थन जारी है, इसी के मद्देनज़र 2 निर्दलीय और 2 एमजीपी के विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस समर्थन के साथ ही भाजपा के कुल विधायकों की संख्या 23 के आंकड़े पर पहुंच गई है, यानी बहुमत से भी 3 सीटें अधिक।

फडणवीस की पहली पसंद सावंत

गोवा में भाजपा की जीत के हीरो देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को भी भरसक बधाइयां दी जा रही हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा विधानसभा चुनावों के अनुरूप भाजपा का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में भाजपा ने कीर्तिमान रचते हुए एक बार फिर अपनी सरकार बनाए की पेशकश कर दी है। इस पेशकश के साथ ही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस की पहली पसंद वर्तमान सीएम प्रमोद सावंत ही हैं।

इसी के मद्देनज़र सूत्रों से यह सूचना प्राप्त हुई है कि देवेंद्र फडणवीस ने गोवा के अगले सीएम के रूप में प्रमोद सावंत के नाम पर अपनी ओर से अंतिम मुहर लगाते हुए उसे भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है, जिसपर अनुमानित रूप से आने वाले कुछ दिनों के भीतर ही अंतिम फैसला भी ले लिया जाएगा। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News