Bilni in Eyes: आंख में फुंसी होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Bilni in Eyes: आंख में फुंसी की समस्या को बिलनी कहते हैं। दरअसल बिलनी की समस्या होने पर पलकों पर बाहर या अंदर की तरफ फुंसी हो जाती है।इसके कारण आंख दर्द या सूजन भी हो जाती है। ।

Update: 2022-07-25 07:59 GMT

Bilni in Eye (Image: Social Media)

Bilni in Eyes: आंख में फुंसी की समस्या को बिलनी कहते हैं। दरअसल बिलनी की समस्या होने पर पलकों पर बाहर या अंदर की तरफ फुंसी हो जाती है। इसके कारण आंख दर्द या सूजन भी हो जाती है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय द्वारा इसे ठीक किया जा सकता है। इसे कई अलग नामों से जाना जाता है। इसे कई जगहों पर गुहेरी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं घरेलू उपाय द्वारा इससे छुटकारा कैसे पा सकते हैं

गर्म पानी से सिकाई

गुहेरी या बिलनी होने पर आंखों को गर्म पानी से सेंकना चाहिए। इससे बिलनी या गुहेरी की समस्या समाप्त हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी से सिकाई करना एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आप गर्म पानी और सेंधा नमक ले। फिर इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें एक सूती कपड़ा लें, इसे पानी में भिगोएं और निचोड़ लें। इसके बाद इसे गुहेरी पर लगाएं। कुछ देर तक इस प्रक्रिया को करने से पलकों पर होने वाली फुंसी पक जाती है, इससे पस निकल जाता है और दर्द में आराम मिलता है। इस प्रक्रिया से सूजन से भी राहत मिलती है। 

हल्दी

हल्दी को हर परेशानी का इलाज बताया जाता है। दरअसल हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं, जो आंख में होने वाले दर्द, सूजन से राहत दिलाते हैं। गुहेरी या बेलनी की समस्या से छुटकारा पाने लिए हल्दी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप एक कप पानी में आधी चम्मच हल्दी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इस पेस्ट को सूखे और साफ कपड़े से आंख की फुंसी या गुहेरी पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलने लगेगा और दर्द से भी राहत मिलगी क्योंकि हल्दी संक्रमण से बचाव करने में मददगार है।

एलोवेरा

गुहेरी या बेलनी की समस्या से छुटकारा पाने लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। दरअसल एलोवेरा में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही यह इंफेक्शन को भी बढ़ने से रोकता है। आंख में फुंसी से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे गुहेरी या बिलनी पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। यह त्वचा या आंख में होने वाली जलन, दर्द को शांत करने में मदद करता है। इस उपाय को कुछ दिनों तक करने से गुहेरी से छुटकारा मिलता है और आंख में दर्द, सूजन और जलन से भी राहत मिलती है।

त्रिफला चूर्ण 

त्रिफला चूर्ण के इस्तेमाल से गुहेरी या बिलनी की समस्या से छुटकारा मिलता है। इससे छुटकारा पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करना लाभकारी होता है। त्रिफला चूर्ण गुहेरी की वजह से आंख में होने वाली फुंसी, दर्द और सूजन में आराम दिलाता है। इसके लिए आप त्रिफला चूर्ण को गाय के दूध के साथ सेवन कर सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से इस समस्या से आराम मिल जाएगा। साथ ही इसके सेवन से बार-बार गुहेरी की समस्या भी नहीं होती है।

 


Tags:    

Similar News