Health Tips : जानिए आपको क्यों आती है हिचकी? इससे राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Health Tips:अगर किसी कारण से अचानक से डायफ्राम मांसपेशी का संकुचन बाहर की तरफ होने लगता है, तो हमें हिचकी आने लगती है।;

Update:2023-08-04 12:41 IST
Health Tips : जानिए आपको क्यों आती है हिचकी? इससे राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
Hiccups (Image- Social Media)
  • whatsapp icon

Health Tips: ज्यादातर लोग हिचकी आने पर सोच लेते हैं कि उन्हें कोई याद कर रहा है। अगर हिचकी एक दो बार आए, तब तक तो ठीक है, लेकिन जब ज्यादा हिचकी आने लगे तो, एकदम चिड़ सी होने लगती है, खुद को और दूसरों को भी। हिचकी आना एकदम नॉर्मल है। हिचकी एक से दो बार होकर खत्म हो जाती है, लेकिन कुछ हिचकी ऐसी भी होती है कि जो लंबे वक्त तक आती हैं। जिसके कारण लोग परेशान हो जाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर इतनी हिचकी क्यों आती हैं।

क्यों आती है हिचकी

दरअसल हमारी डायफ्राम नाम की मांसपेशी दिल और फेफड़ों को पेट से अलग करती है। डायफ्राम मांसपेशी ब्रीदिंग यानि सांस लेने के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब सांस की नली में संकुचन होता है. तब हमारे फेफड़ों में हवा के लिए एक अलग सी जगह बनती है, लेकिन अगर किसी कारण से अचानक से डायफ्राम मांसपेशी का संकुचन बाहर की तरफ होने लगे तो, हमें हिचकी आने लगती है।

Also Read

हिचकी आने के कारण

इसके अलावा ज्यादा शराब पीना और स्मोकिंग करना, घबराहट, स्ट्रेस लेने से हिचकी आती है। कभी-कभी ज्यादा एक्सराइटेड होने पर भी हिचकी आने लगती है। हवा के तापमान में बदलाव के कारण भी हिचकियां आ जाती है। बिना चबाकर खाने से भी हिचकी आनी शुरू हो जाती है। ज्यादा तीखा खाने और डाइजेशन खराब होने के कारण भी हिचकी आ सकती है।

हिचकी को रोकने के घरेलू उपाय

  1. हिचकी को रोकने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें, उसमें कुछ पुदीने के पत्ते, नींबू का रस और एक चुटकी नमक डाल दें। इसके बाद इस पानी को पी लें। इससे गैस की समस्या में आराम मिलेगा। इसके साथ ही हिचकी भी खत्म हो जाएगी।
  2. हिचकी रोकने के लिए आप एक चौथाई हिंग पाउडर और आधा चम्मच मक्खन में मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
  3. सोंठ और हरड़ पाउडर को मिलाकर खाने से भी हिचकी रुक जाती है।
  4. नींबू का टुकड़ा चूसने से भी हिचकी में बेहद आराम मिलता है।
  5. हिचकी रोकने के लिए आप 2 इलायची को पानी उबालें और फिर उस पानी को पी लें। तुरंत लाभ मिलेगा।
  6. इसके अलावा आप शहद भी खा सकते हैं। इससे हिचकी कंट्रोल हो जाती है।

Tags:    

Similar News