8th Pay Commission: लेवल-1 से IAS तक कर्मचारियों की सैलरी में आ सकता है बड़ा उछाल, जाने सबसे बड़ा अपडेट
8th Pay Commission Update: कर्मचारियों की तरफ से न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर अब 69,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर 3.83 लागू करने की मांग ने हलचल बढ़ा दी है।
8th Pay Commission Update
8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी चर्चा तेज हो गई है। आयोग की टीम तेजी से अलग-अलग राज्यों में बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों की मांग और दिक्कतों को समझने का प्रयास कर रही है। अब तक दिल्ली, पुणे और उत्तराखंड में बैठकें पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच कर्मचारियों की तरफ से न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर अब 69,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर 3.83 लागू करने की मांग ने हलचल बढ़ा दी है।
यदि कर्मचारियों की यह मांग मान ली जाती है, तो सरकारी विभागों में कार्यरत चपरासी, क्लर्क, शिक्षक, रेलवे कर्मचारी, पुलिसकर्मी से लेकर IAS अधिकारियों तक की सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अब इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इससे केवल बेसिक पे ही नहीं, बल्कि महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्तों में भी बड़ा इजाफा हो सकता है।
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?
फिटमेंट फैक्टर वह फॉर्मूला होता है जिसके आधार पर कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को बढ़ाकर नई सैलरी तय की जाती है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 रखा गया था, जबकि अब कर्मचारी संगठनों की मांग है कि 8वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 3.83 किया जाए।
यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में कई गुना बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूनतम बेसिक पे लगभग 68,940 रुपये तक पहुंच सकती है।
किस लेवल पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
संभावित अनुमान के अनुसार लेवल-1 से लेकर लेवल-18 तक कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
लेवल-1 कर्मचारियों की सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 69,000 रुपये हो सकती है।
लेवल-2 की बेसिक पे 19,900 रुपये से बढ़कर लगभग 76,000 रुपये तक पहुंच सकती है।
लेवल-3 कर्मचारियों की सैलरी 21,700 रुपये से बढ़कर लगभग 83,000 रुपये होने का अनुमान है।
लेवल-4 कर्मचारियों की मौजूदा 25,500 रुपये बेसिक पे बढ़कर करीब 97,000 रुपये हो सकती है।
लेवल-5 कर्मचारियों की सैलरी लगभग 1.11 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
मिड लेवल कर्मचारियों को भी बड़ा लाभ
मिड लेवल कर्मचारियों के वेतन में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।
लेवल-6 की सैलरी 35,400 रुपये से बढ़कर लगभग 1.35 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
लेवल-7 कर्मचारियों की बेसिक पे लगभग 1.72 लाख रुपये हो सकती है।
लेवल-8 कर्मचारियों की सैलरी लगभग 1.82 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
लेवल-9 कर्मचारियों की बेसिक पे 2 लाख रुपये से अधिक हो सकती है।
वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी में भी बड़ा उछाल
यदि 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ, तो वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी में भी कई लाख रुपये का इजाफा संभव है।
लेवल-13 अधिकारियों की सैलरी लगभग 4.71 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
लेवल-14 अधिकारियों की बेसिक पे लगभग 5.52 लाख रुपये हो सकती है।
लेवल-15 अधिकारियों की सैलरी करीब 6.97 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
वहीं लेवल-18 अधिकारियों की बेसिक पे लगभग 9.57 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
हालांकि, अभी यह सभी आंकड़े संभावित अनुमान पर आधारित हैं। केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग को लेकर आखिरी निर्णय और आधिकारिक सिफारिशें आना बाकी हैं। लेकिन कर्मचारियों के बीच इसे लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।