Aaj ka Mausam 11 March 2025: होली तक कम होगी ठंड, दिल्ली-NCR में बारिश बिगाड़ सकती है रंगों का मजा

Aaj ka Mausam 11th March 2025 : उत्तर भारत में होली तक सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा। दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होगा।;

Update:2025-03-11 07:00 IST

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj ka Mausam 11 th March 2025 : उत्तर भारत में होली तक सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा। दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, 14 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में होली के दिन बारिश होने की संभावना है, जो रंगों के उत्साह को प्रभावित कर सकती है। वहीं, यूपी में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी मंगलवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान करीब 18°C रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 91 प्रतिशत के बीच रही, जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को दिल्ली में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है, साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिससे होली के दिन रंगों का उत्साह थोड़ा कम हो सकता है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और तेज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, आसमान साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News