AAP-BJP Protest: दिल्ली की सड़कों पर BJP-AAP आमने सामने, केजरीवाल की रिहाई और इस्तीफे की मांग

AAP-BJP Protest: आप कार्यकर्ता सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग कर रहे हैं। वहीं बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-03-26 07:25 GMT

AAP-BJP Protest (Social Media)

AAP-BJP Protest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज यानि मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर प्रधानमंत्री आवास का घेरने की तैयारी कर रहे थे, उससे पहले ने पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। आप कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों द्वारा बसों में ले जाते हुए देखा गया है। बता दें कि लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं प्रदर्शन के कारण कई मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरकर सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

आप नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

आम आदमा पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर चक्का जाम करने की कोशिश की। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान आप कार्यकर्ता केजरीवाल को रिहा करो, केजरीवाल को रिहा करो के नारे लगा रहे हैं। मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला भी पहुंची हैं। विधायक और नई दिल्ली लोकसभा सीट से प्रत्याशी सोमनाथ भारती को भी हिरासत में लिया गया है।



BJP कर रही केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद भी मुख्यमंत्री छोड़ने से मना कर दिया है। आप नेताओं का कहना है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह तर्क दे रहे हैं कि कानून में किसी आरोप में गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात नहीं है। वहीं, भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता आज मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला) से दिल्ली सचिवालय तक रोष मार्च निकालकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News