मजदूरों की मदद को आगे आया ये एक्टर, परेशान प्रवासियों से मांगा ये डिटेल्स

अभिनेता सोनू सूद इस संकट के दौर में लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू इससे पहले भी बिहार के कई मजदूरों को उनके घर तक पहुंचा चुके हैं।

Update: 2020-05-23 05:28 GMT

पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आए दिन देश में इस वायरस से संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों का आना-जाना लगातार जारी है। लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के बावजूद भी कोरोना वारियर्स के रूप में काम करने वाले और लोगों की मदद करने वालों के हौसले इस वायरस से कहीं ज्यादा तेज हैं। ऐसे में बॉलीवुड भी लोगों की मदद करने में कहीं पर भी पीछे नहीं है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद वो अभिनेता हैं जो लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

लगातार मदद को आगे आ रहे सोनू सूद

कोरोना वायरस के चलते देश में जारी लॉकडाउन के कारण कई मजदूर अपने अपने घरों को पैदल ही जा रहे हैं। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद इन मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ट्व‍िटर के जर‍िए घर जाने वाले बेबस लोगों से संपर्क किया और उनकी मदद की है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक व्यक्त‍ि ने ट्वीट कर बताया कि वे लोग पास के लिए पुलिस चौकी के कई चक्कर लगा चुके हैं। अभी वे धारावी में रहते हैं। लेकिन मदद के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उस व्यक्त‍ि के ट्वीट पर सोनू ने उसे अपना डिटेल भेजने के लिए कहा है

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के पांच ऐतिहासिक फैसले, एक साल में इतना बदल दिया भारत

सोनू ने लिखा- 'भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलैक्स करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे, डिटेल्स भेजो'। इसके अलावा एक और व्यक्ति ने सोनू से ट्वीट कर मदद मांगी। व्यक्ति ने ट्वीट किया, ''सर प्लीज ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर। वहां से पैदल जाएंगे अपने गांव सर।'' लेकिन सोनू ने इस व्यक्ति के ट्वीट का जवाब जो दिया उसने सभी का दिल जीत लिया। सनु ने उस व्यक्ति के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया 'पैदल क्यों जाओगे दोस्त? नंबर भेजो'।

इससे पहले भी कई लोगों पहुंचाया उनके घर

अभिनेता सोनू सूद इस संकट के दौर में लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू इससे पहले भी बिहार के कई मजदूरों को उनके घर तक पहुंचा चुके हैं। इसके साथ जो भी व्यक्ति सोनू से ट्वीटर के जरिये भी मदद मांग रहा है सोनू उसकी मदद को भी आगे आ रहे हैं। सोनू ने लोगों की मदद के लिए मुंबई के जुहू स्थ‍ित होटल के दरवाजे भी मेड‍िकल वर्कर्स के लिए खोले।

ये भी पढ़ें- कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए कोरोना के 6654 नए केस, इतने लोगों की गई जान

इसके पहले जब देश में लॉकडाउन लगा तो उन्होंने अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर एक स्कीम लॉन्च की थी जिसके तहत वो रोज 45 हजार लोगों को हर रोज खाना खिला रहे थे। सोनू सूद ने अपने इस कार्य दिखाया है कि वो सिर्फ परदे पर ही नहीं रियल लाइफ में भी हीरो ही हैं। जो लोगों की मदद को आगे आ रहा है।

Tags:    

Similar News