CAA पर बोले शाह: लोगों को सच समझाने की ताकत है हमारे पास

उन्होंने आगे कहा कि इस बात पर भी जोर दिया कि इस नए कानून का लक्ष्य लोगों को नागरिकता देना है, उनसे नागरिकता छीनना नहीं। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के घर-घर जाकर उन्हें नए कानून के प्रावधानों के बारे में समझाएं।

Update: 2020-01-11 12:12 GMT

गुजरात: गुजरात पुलिस की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर विपक्ष की ओर से फैलाए गए ‘झूठ’ ने देश में अराजकता फैला दी है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बात पर भी जोर दिया कि इस नए कानून का लक्ष्य लोगों को नागरिकता देना है, उनसे नागरिकता छीनना नहीं। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के घर-घर जाकर उन्हें नए कानून के प्रावधानों के बारे में समझाएं।

ये भी पढ़ें—यहां कभी नहीं बंद होता इंटरनेट, भारत को लेनी चाहिए इनसे सीख

शाह ने कहा कि विपक्ष के पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे सीएए के बारे में झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। इसके कारण पूरे देश में अराजकता फैल गई है। इस कानून का लक्ष्य तीन पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में परेशान किए जा रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।

हमारे पास लोगों को सच समझाने की ताकत है: शाह

अमित शाह ने कार्यक्रम में कहा कि ‘हमारे पास लोगों को सच समझाने की ताकत है। कार्यकर्ता वे घर-घर जाकर लोगों को सीएए से होने वाले फायदों के बारे में बताएं। हम लोगों को समझाने के लिए अलग-अलग अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों के पूरा होने के बाद लोग सीएए के महत्व को अपने आप समझ सकेंगे।’

ये भी पढ़ें—केजरीवाल CM तो भाई है ऐसा: ये काम कर पालता है परिवार

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास लोगों को सच समझाने की ताकत है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे घर-घर जाकर लोगों को कानून से होने वाले लाभ के बारे में बताएं। हमारा अभियान पूरा होने के बाद देश के लोग सीएए के महत्व को समझेंगे।’ उन्होंने कहा कि तकनीक के अधिकतम इस्तेमाल से अपराध को कम करने में मदद मिल सकती है।

Tags:    

Similar News