200 नमाजियों का हमला: जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, 6 बुरी तरह घायल

देशभर में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहें हैं। उत्तरी कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर कुछ लोग नमाज पढ़ने पहुंचे।

Update: 2020-04-18 07:11 GMT
200 नमाजियों का हमला: जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, 6 बुरी तरह घायल

नई दिल्ली: देशभर में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहें हैं। उत्तरी कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर कुछ लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। इस पर पुलिस ने उन्हें मना किया। तभी उक्त लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच इस तरह के वाकया कई दिनों से सामने आ रहे है। लोग मेडिकल टीम, पुलिस टीम के ऊपर ही जमकर हमला बोल रही है।

ये भी पढ़ें...जेल में बंद सोशल मीडिया स्टार को हुआ कोरोना, मचा हड़कंप

लोगों ने पथराव किया

शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके के गानिस्टान में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 200 से अधिक लोग जुट गए। समय से सूचना मिलते ही पुलिस टीम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, लॉकडाउन का उल्लंघन कर 200 लोग नमाज पढ़ने पहुंच गए थे जिन्होंने पथराव किया। पथराव करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्रीनगर नगर निगम के सोनवार में मस्जिद में नमाज पढ़ने पर इमाम समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें...गुड न्यूज भारत में बननी शुरू हुई कोरोना की ये वैक्सीन

हुई 5वीं मौत

ऐसे में सोपोर के बारामूला में कोरोना संक्रमित निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में यह पांचवीं मौत है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 14 नए संक्रमित सामने आए। ये सभी संक्रमित कश्मीर संभाग के हैं। इस बीच सीडी अस्पताल जम्मू से चार संक्रमितों के स्वस्थ होने व रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दी गई।

पूरे प्रदेश में अभी तक 42 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में कुल 328 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 281 मामले सक्रिय हैं। जिसमें जम्मू संभाग में 40 और कश्मीर संभाग में 241 मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें...अंडे ने किया बुरा हाल: सड़क पर हुई जेब हल्की, याद रहेगा सबक

Tags:    

Similar News