Bihar: बिहार के लखीसराय में सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

Bihar Firing : बिहार के लखीसराय जिले में एक ही परिवार के लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, मामला एकतरफा प्यार का है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-11-20 04:50 GMT

Lakhisarai Firing (Photo: Socail Media)

Firing in Bihar: बिहार के लखीसराय जिले में बड़ी वारदात हुई है। यहां हमलावरों ने एक ही परिवार के छह लोगों को गोलियों से भून डाला। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीड़ित परिवार सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर छत घाट से घर लौट रहा था, इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हैं।

हमले में जान गंवाने वाले दोनों मृतक सगे भाई हैं। वहीं परिवार के जो चार लोग घायल हुए हैं, वे दोनों मृतक की पत्नी, पिता और बहन है। सभी घायलों को सबसे पहले लखीसराय स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देखने के बाद डॉक्टरों ने चारों को पटना रेफर कर दिया है। वहीं, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वारदात के बाद से इलाके में दहशत है।

एकतरफा प्यार बना घटना की वजह

जानकारी के मुताबिक, घटना लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है। जिले के एसपी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी पीड़ित परिवार का ही पड़ोसी है। उसका नाम आशीष चौधरी है। करीब 10 दिन पहले आरोपी का इस परिवार संग विवाद हुआ था। आशीष पीड़ित परिवार के घर की एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी से नाराज होकर उसने छठ पर्व मनाकर घर लौट रहे लड़की के परिवार पर फायरिंग कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार और एसडीएम निशांत कुमार पहुंचे। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

Tags:    

Similar News