BJP Parliamentary Board: बीजेपी ने की नई पार्लियामेंट्री बोर्ड की घोषणा, गडकरी-शिवराज बाहर, जानें किसे मिली जगह

BJP Parliamentary Board: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई पार्लियामेंट्री बोर्ड की घोषणा की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई चुनाव समिति का भी ऐलान किया।

Written By :  aman
Update: 2022-08-17 08:37 GMT

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा (सोशल मीडिया से) 

BJP Parliamentary Board: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई पार्लियामेंट्री बोर्ड की घोषणा की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई चुनाव समिति का भी ऐलान किया। बीजेपी संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर कर दिया गया है। आपको बता दें कि, बीजेपी के इस संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे।

वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) को बीजेपी ने बोर्ड में शामिल किया है। जानकारी के लिए बता दें, कि संसदीय बोर्ड भारतीय जनता पार्टी की सबसे ताकतवर संस्था है। पार्टी के सभी बड़े फैसले इसी बोर्ड के जरिए लिए जाते हैं।

फडणवीस- भूपेंद्र यादव-ओम माथुर चुनाव समिति में

यहां गौर करने वाली बात है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संसदीय बोर्ड में तो जगह नहीं दी गई, मगर उन्हें बीजेपी की दूसरी ताकतवर संस्था चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। फडणवीस के अलावा वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा राजस्थान से आने वाले ओम माथुर (Om Mathur) को भी चुनाव समिति में जगह दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड में कौन-कौन? 

- जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष) (JP Nadda)

- बी एल संतोष (सचिव) (B L Santosh)

- नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)

- राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)

- अमित शाह (Amit Shah)

- बी. एस. येदियुरप्पा (B. s. Yediyurappa)

- सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)

- के. लक्ष्मण (K.Laxman)

- इकबाल सिंह लालपुरा (Iqbal Singh Lalpura)

- सुधा यादव (Sudha Yadav)

- सत्यनारायण जटिया (Satyanarayan Jatiya)

जानें क्या है संसदीय बोर्ड का काम?

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पार्लियामेंट्री या संसदीय बोर्ड को पार्टी की सबसे ताकतवर संस्था के रूप में देखा जाता है। राष्ट्रीय या देश के किसी राज्य में गठबंधन की बात होती है तो उसमें संसदीय बोर्ड का फैसला ही अहम और अंतिम माना जाता है। इसके अतिरिक्त राज्यों में विधान परिषद (Legislative Assembly) या विधानसभा में लीडर चुनने का काम भी संसदीय बोर्ड ही करता है।  

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति इस प्रकार :

- जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)

- नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)

- राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)

- अमित भाई शाह (Amit Bhai Shah)

- बी. एस. येदियुरप्पा (B. s. Yediyurappa)

- सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)

- के. लक्ष्मण (K.Laxman)

-इकबाल सिंह लालपुरा (Iqbal Singh Lalpura)

- सुधा यादव (Sudha Yadav)

- सत्यनारायण जटिया (Satyanarayan Jatiya)

- भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav)

- देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)

- ओम माथुर (Om Mathur)

- बीएल संतोष (सचिव)

- वनथी श्रीनिवास (पदेन)

चुनाव समिति की क्या है उपयोगिता?

बीजेपी में चुनाव समिति को संसदीय बोर्ड के बाद दूसरी सबसे ताकतवर संस्था के तौर पर देखा जाता है। चुनाव समिति के सदस्य लोकसभा (Lok Sabha) से लेकर विधानसभा चुनाव के टिकटों पर फैसला आदि लेते हैं। इसके अतिरिक्त समिति यह भी तय करती है कि कौन सीधे चुनावी राजनीति में आएगा और कौन इस राजनीति से बाहर रखा जाएगा। आपको बता दें, चुनावी मामलों की सभी ताकत पार्टी की चुनाव समिति के पास ही होती है। 

Tags:    

Similar News